Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नौसेना के अग्निवीरों का पहला बैच तैयार, 28 मार्च को होगी पासिंग आउट परेड
    Breaking News

    नौसेना के अग्निवीरों का पहला बैच तैयार, 28 मार्च को होगी पासिंग आउट परेड

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पहले बैच के 2600 अग्निवीरों में 273 महिलाएं भी, नौसेनाध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
    – सफल प्रशिक्षु समुद्री प्रशिक्षण के लिए सीमावर्ती युद्धपोतों पर तैनात किए जाएंगे

    नई दिल्ली। नौसेना के अग्निवीरों का पहला बैच तैयार हो गया है, जिसकी पासिंग आउट परेड (पीओपी) 28 मार्च को आईएनएस चिल्का पर होगी। पहले बैच के 2600 अग्निवीरों में 273 महिलाएं भी हैं। प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक पीओपी के मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार होंगे। सफल प्रशिक्षुओं को समुद्री प्रशिक्षण देने के लिए सीमावर्ती युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा।

    दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल एमए हम्पी होली ने बताया कि नौसेना ने 273 महिलाओं सहित करीब 2600 अग्निवीरों का चयन करके उनका प्रशिक्षण नवंबर, 2022 में आईएनएस चिल्का में शुरू किया था। समुद्री योद्धा के रूप में अग्निवीरों ने भारतीय नौसेना के नाविकों के प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस चिल्का में प्रारंभिक प्रशिक्षण के 16 सप्ताह पूरे किए। आईएनएस चिल्का के प्रशिक्षण में कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूल नौसेना मूल्यों के आधार पर शैक्षणिक, सेवा और बाहरी प्रशिक्षण शामिल है। इस बैच में शामिल अग्निवीर 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना की गणतंत्र दिवस परेड टुकड़ी के हिस्सा थे

    उन्होंने बताया कि यह पासिंग आउट परेड प्रशिक्षुओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर और उनके परिवारों के लिए गर्व का क्षण है। नौसेना के अग्निवीरों का यह पहला पासिंग आउट बैच है, जो सशस्त्र बलों और राष्ट्र के लिए नई शुरुआत की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। परंपरागत रूप से पासिंग आउट परेड सुबह के वक्त होती है, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों में पहली बार इस ऐतिहासिक पीओपी को सूर्यास्त के बाद आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार अग्निवीरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करेंगे।

    नौसेना ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) दिवंगत जनरल बिपिन रावत की याद में योग्यता के लिहाज से प्रथम रहने वाली महिला अग्निवीर प्रशिक्षु के लिए ‘रोलिंग ट्रॉफी’ शुरू की है, जो अगले बैच से दी जाएगी। यह ट्रॉफी स्वर्गीय जनरल रावत की बेटियां कृतिका और तारिनी योग्य महिला अग्निवीर को देंगी। पहली बार पासिंग आउट परेड में प्रतिष्ठित वेटेरन नाविक भाग लेंगे, जिन्होंने अपनी सेवाकाल के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद के करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को भी पीओपी में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावरकर से खुद की तुलना न करें राहुल, पढ़ें इंदिरा गांधी का लिखा पत्रः अनुराग ठाकुर
    Next Article सात्विक-चिराग की जोड़ी ने स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर रचा इतिहास
    azad sipahi

      Related Posts

      महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा

      June 3, 2026

      एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया

      June 2, 2026

      भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता

      June 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version