Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वीर सावरकर हमारे देवता, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं : उद्धव ठाकरे
    Breaking News

    वीर सावरकर हमारे देवता, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं : उद्धव ठाकरे

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – उद्धव ठाकरे ने दी राहुल गांधी को चुनौती
    – महाविकास आघाड़ी में अनबन के संकेत

    मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर हमारे देवता हैं, उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उद्धव ठाकरे का यह व्यक्तव्य सीधे-सीधे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। इससे महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दलों के बीच अनबन के भी संकेत मिलने लगे हैं।

    उद्धव ठाकरे ने रविवार शाम नासिक जिले में स्थित मालेगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीर सावरकर का अपमान हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। इसका कतई यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि कोई भी वीर सावरकर का अपमान करेगा और हम चुप बैठेंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शनिवार को राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस अच्छी रही। इसका लोगों पर अच्छा असर पड़ा था लेकिन राहुल गांधी को सावरकर का अपमान नहीं करना चाहिए। स्वतंत्र वीर सावरकर ने जो किया वह किसी ऐरे गैरे का काम नहीं था। सावरकर ने 14 साल तक अत्याचार सहे। हमारे क्रांतिकारी पीड़ितों की तरह सावरकर भी 14 साल से मौत की पीड़ा झेल रहे थे। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए मिलकर लड़ रहे हैं, राहुल गांधी इस लड़ाई को कमजोर न करें। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि हम सावरकर भक्त हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में कुछ सावरकर भक्त हैं लेकिन कुछ अंधभक्त हो गए हैं। उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आपका नेता भारत नहीं है, मोदी भारत नहीं है। मोदी का मतलब भारत, क्या आप सहमत हैं?

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्या स्वतंत्रता सेनानियों ने उनके लिए बलिदान दिया है? उद्धव ठाकरे भाजपा पर भ्रष्ट पार्टी होने का आरोप लगाया और कहा कि दूसरे पार्टी के भ्रष्टाचारी नेताओं को ही भाजपा ने अपनी पार्टी में जगह दी है। साथ ही जो नेता भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं, उनकी पत्नी और बच्चों को भाजपा तंग कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPL 2023 : लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम ने किया रोड शो, दर्शकों से मैच देखने की अपील
    Next Article राहुल प्रकरण में दोराहे पर विपक्ष और चौराहे पर विपक्षी एकता
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version