Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस का मतलब है करप्शन, कमीशन और डिवीजन : जेपी नड्डा
    Breaking News

    कांग्रेस का मतलब है करप्शन, कमीशन और डिवीजन : जेपी नड्डा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 26, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष, कहा- विपक्ष की करतूतें व भाजपा के काम जनता को बताएं

    भोपाल। कांग्रेस का मतलब है करप्शन, कमीशन और डिवीजन। भाई भतीजावाद, परिवारवाद इनकी पहचान है। हमारी संस्कृति समाजसेवा, समाज के सशक्तीकरण और रिपोर्ट कॉर्ड की है, जो कहेंगे वो करेंगे और जो कहा है, वो किया है। कांग्रेसियों के भाषण सुनिए, उनमें से वोट बैंक संस्कृति की झलक दिखाई देती है। हमें कांग्रेस की यह संस्कृति जनता को बताना है। भाजपा की सरकारें देश और प्रदेश को लगातार आगे बढ़ा रही हैं, यह जनता को समझाना है और पार्टी को यशस्वी बनाना है। हर बूथ का अध्यक्ष आज यह संकल्प लें कि मेरे बूथ पर सिर्फ जीत ही होगी।

    यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को भोपाल प्रवास के दौरान नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागों के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।

    ऑफिस नहीं, संस्कार केंद्र होगा नया कार्यालय भवन
    नड्डा ने बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं को पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय भवन के भूमिपूजन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2014 में चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी पार्टी कार्यालय आए थे और उन्होंने यह पूछा था कि कितने जिलों में पार्टी के अपने कार्यालय भवन है? हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हर जिले में हमारे अपने कार्यालय भवन होंगे। उस संकल्प का ही परिणाम है कि आज देश के 290 जिलों में पार्टी के कार्यालय भवन बन चुके हैं। 115 कार्यालयों का काम चालू है। 123 कार्यालयों के लिए जमीन ले ली गई है और काम चालू होने वाला है। इसी कड़ी में आज पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय भवन का भूमिपूजन हुआ है, जो वर्ल्ड क्लास और आधुनिक तकनीक से युक्त होगा। उसमें चार बैठक कक्ष होंगे और 1005 की क्षमता वाला ऑडिटोरियम होगा। इस सबके बावजूद हमारा कार्यालय भवन ऑफिस नहीं होगा, बल्कि वो एक संस्कार केंद्र होगा, जहां आकर कार्यकर्ता अपने नेताओं से सीखते हैं, पढ़ते हैं और पार्टी के लिए जीवन को खपा देने का संकल्प लेते हैं।

    लोगों का उत्साह कह रहा, एक बार फिर भाजपा
    भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हमने उत्तर पूर्वी राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में सरकारें बनाई। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोबारा से सरकार बनाई। चुनाव परिणाम के बाद हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि यह एक त्रिवेणी का प्रभाव है। त्रिवेणी का वो मंत्र है- सरकार का काम, संगठन व सरकार की संस्कृति तथा कार्यकर्ताओं का समर्पित सेवा भाव। मध्यप्रदेश में भी पार्टी कार्यकर्ता और सरकार पूरे सेवा भाव के साथ काम कर रहे हैं। विचारों की यही त्रिवेणी मुझे मध्यप्रदेश में भी दिखाई देती है। कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह आने वाले समय के लिए यह संदेश दे रहा है कि एक बार फिर भाजपा सरकार।

    मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। हमें तर्कों, मुद्दों और विषयों को लेकर जनता के बीच जाना है और उन्हें यह बात समझाना है। आज भारत स्मार्टफोन के उपयोग में नं.एक है। ग्लोबल फाइनेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नं.एक है। कांग्रेस ने जिस डिजिटाइजेशन का विरोध किया था, आज उसी के रास्ते पर चलकर देश का यूपीआई दुनिया में सबसे आगे है। इस्पात के उत्पादन में हम नं.दो हैं। ऑटो इंडस्ट्री में जापान को पीछे छोड़कर हम तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऐसे समय में जब दुनिया की अर्थव्यवस्था कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सुस्त पड़ रही है, हमारे प्रधानमंत्री जी ने सही समय पर कठोर निर्णय लिये और आज हम ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

    मोदी जी जो चिंतन करते हैं, शिवराज जी उसे जमीन पर उतारते हैं
    नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी विकास की, गरीब कल्याण की दिशा में जो चिंतन करते हैं, जो योजनाएं लाते हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी उन्हें साकार करते हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रवासी दिवस का सफल आयोजन किया गया, जिससे इंदौर और मध्यप्रदेश दुनिया के नक्शे पर आ गए हैं। प्रदेश में रेलवे की 33 परियोजनाएं चल रही हैं और 5872 कि.मी. रेल लाइन का काम चल रहा है। इस पर 84460 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रानी कमलापति स्टेशन का उन्नयन किया गया है और अमृत भारत योजना में 80 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। बजट एलोकेशन में म.प्र. देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। प्रदेश में 25 नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों की तस्वीर बदल देंगे। सड़क निर्माण के काम 27000 करोड़ की लागत से किए जा रहे हैं। प्रदेश में 15 लाख करोड़ का निवेश आया है और 1.24 लाख नौकरियां दी जाएंगी। देश के जीडीपी में प्रदेश का योगदान 4.8 प्रतिशत हो गया है। रीवा में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगा है। इन बातों को जनता के बीच रखना हमारी जिम्मेदारी है।

    कमलनाथ नहीं चाहते थे गरीबों, किसानों, महिलाओं का कल्याण हो
    उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना में 37 लाख मकान बनवाते हैं, लेकिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए लाखों प्रधानमंत्री आवास वापस कर दिए थे। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को लंबे समय तक लागू नहीं होने दिया। किसान सम्मान निधि योजना के नाम नहीं दिये। हमारी सरकार उज्जवला योजना लाई, स्वच्छता अभियान शुरू किया, गरीब कल्याण अन्न योजना लाई। जिससे देश में अति गरीबी की दर एक प्रतिशत से भी नीचे चली गई है। लेकिन कमलनाथ ने हमारी जनहित की सारी योजनाएं रोक दीं, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि प्रदेश के गरीब, किसान और महिलाएं आगे बढ़ें।

    अहंकार में डूबे हैं कांग्रेस के नेता
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता अहंकार में डूबे हैं और उनमें समझदारी बहुत कम हो गई है। अभी कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। सत्याग्रह 1906 और 1919 में महात्मा गांधी जी ने भी किया था, लेकिन उनका वो सत्याग्रह भारत के सम्मान, उसकी अस्मिता और भारतीयों के राज को लेकर था। कांग्रेस किसलिए सत्याग्रह कर रही है? सिर्फ अपने नेताओं के अहंकार को बचाने के लिए? वो हर परंपरा को तोड़ देते हैं, एक पिछड़े समाज को गाली देते हैं, अदालत के कहने पर भी माफी नहीं मांगते और जब सजा हो जाती है तो सत्याग्रह करते हैं। अरे, देश के संविधान, कानून, अदालत किसी से तो डरो। याद रखना, ये देश किसी को माफ नहीं करेगा। श्री नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेसियों की यह करतूत जनता को बताएं और अपने नेताओं के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाकर भाजपा को यशस्वी बनाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी को लगाने पड़ सकते हैं झारखंड की अदालतों के चक्कर
    Next Article प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला, कहा मोदी कायर हैं
    azad sipahi

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025

      फ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version