Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला, कहा मोदी कायर हैं
    Breaking News

    प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला, कहा मोदी कायर हैं

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में राजघाट पर राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रविवार को राजघाट पर अपने भाषण के दौरान अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अंतिम यात्रा को याद करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि “मुझे याद है वर्ष 1991 में मेरे पिता की शव यात्रा तीन मूर्ति भवन से निकली। मैं अपनी मां और भाई के साथ एक गाड़ी में थी।

    उन्होंने कहा कि सामने फूलों से लदा हुआ भारतीय सेना का ट्रक चल रहा था। जिसमें मेरे पिताजी का शव था। काफिला थोड़ी दूर चला तो राहुल कहने लगे कि मुझे उतरना है। मेरी मां ने मना किया। क्योंकि उस समय सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा था, लेकिन राहुल जिद करने लगे। तब मैंने मां से कहा कि जाने दो।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उतरे और सेना के पीछे चलने लगे। उन्होंने कहा कि कड़ी धूप में अपने पिता के शव यात्रा के पीछे पैदल राहुल चलते-चलते यहां पहुंचा। इस जगह से कुछ 500 गज दूर मेरे शहीद पिता का अंतिम संस्कार मेरे भाई ने किया।

    प्रियंका ने कहा कि मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है, उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं ? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।

    उन्होंने कहा कि आप परिवारवादी कहते हैं, तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? उन्होंने कहा कि क्या मैं शर्म करूं कि मेरे परिवार ने इस देश की धरती को इस देश के झंडे को अपने खून से सींचा है।

    उन्होंने कहा कि इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने खून से सींचा है। उन्होंने अडानी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अडानी में ऐसा क्या है कि आप सब लोग उसको बचाने में लगे हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि अडानी की जांच क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दो सवाल पूछ लिये तो सरकार ने अपनी पूरी ताकत उसे चुप कराने में लगा दी है। प्रियंका ने आगे मीडिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूरे देश भर में मीडिया की मदद से मेरे भाई को ‘पप्पू’ घोषित कर दिया, लेकिन जब वो आदमी यात्रा पर निकल पड़ा तो लोगों ने देखा कि ये तो पप्पू नहीं है। राहुल ने सवाल पूछना शुरू किया तो सबको परेशानी होने लगी। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है।

    प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री सत्ता के पीछे छुपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अहंकारी राजा को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथियों, मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आज लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज आप सच्चाई बोलने की हिम्मत कीजिये। अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस का मतलब है करप्शन, कमीशन और डिवीजन : जेपी नड्डा
    Next Article कार्तिक आर्यन के साथ ऑन स्क्रीन ‘आशिकी’ करना चाहती हैं राशि खन्ना
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version