Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लॉटरी प्रक्रिया से मछली-मांस बेचने वालों को वेंडर मार्केट में किया जाएगा शिफ्ट
    Jharkhand Top News

    लॉटरी प्रक्रिया से मछली-मांस बेचने वालों को वेंडर मार्केट में किया जाएगा शिफ्ट

    adminBy adminMarch 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची नगर निगम ने लालपुर-कोकर सड़क के किनारे सब्जी दुकान लगाने वालों, मांस-मछली विक्रेताओं को डिस्टलरी पुल के नीचे बने लालपुर वेंडर मार्केट में शिफ्ट किया जायेगा।

    एक अप्रैल को निगम कार्यालय के आठवें तल्ले पर दोपहर 12 बजे लॉटरी सिस्टम की प्रक्रिया अपनाएगी। इसके जरिये 74 मांस, मछली विक्रेताओं को चबूतरा का आवंटन करेगा। इन 74 विक्रेताओं को नगर विक्रय समिति द्वारा निरीक्षण, अनुशंसित और अनुमोदित किया गया था। निगम ने इन सभी अनुशंसित विक्रेताओं को आधार कार्ड एवं सर्वेक्षण पावती के साथ एक अप्रैल को लॉटरी सिस्टम में भाग लेने को निगम कार्यालय बुलाया है। जिन 74 लाभुकों का नाम लॉटरी के लिए तय किया गया है, उसकी लिस्ट निगम की वेबसाइट www.ranchimunicipal.com पर जारी की जा चुकी है।

    काफी लंबे समय से यह मांग हो रही थी कि डिस्टलरी पुल के आसपास सब्जी बाजार, मीट- मछली की दुकानों के चलते लालपुर-कोकर रोड जाम हो जाता है जो बेहद कष्टदायक होता है। खासकर ऑफिस, स्कूल जाने- आने के समय पर। ऐसे में इसके निदान के लिए नगर निगम ने रोड पर सब्जी, मीट मछली बेचने वालों का सर्वे कराया। अब इसी आधार पर चिन्हित लाभुकों को लॉटरी सिस्टम के जरिये डिस्टलरी पुल के ही समीप बने वेंडर मार्केट में बैठने को चबूतरा दिया जा रहा है। इससे लालपुर-कोकर का ट्रैफिक लोड घटेगा और मीट मछली विक्रेताओं को भी कारोबार करने को एक सुरक्षित जगह मिलेगी। साथ ही आम लोगों को भी आने-जाने के लिए सुविधा होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक एसी बसें चलेंगी
    Next Article पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में 9 मई को अगली सुनवाई
    admin

      Related Posts

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version