Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»RANCHI: हेमलाल मुर्मू की 11 अप्रैल को होगी घर वापसी, 9 साल पहले छोड़ा था झामुमो
    Jharkhand Top News

    RANCHI: हेमलाल मुर्मू की 11 अप्रैल को होगी घर वापसी, 9 साल पहले छोड़ा था झामुमो

    adminBy adminMarch 30, 2023Updated:March 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा के टिकट पर राजमहल सीट से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हेमलाल मुर्मू की घर वापसी होगी। 9 साल के बाद वे 11 अप्रैल को फिर से झामुमो में शामिल हो जाएंगे। बरहेट के धनजोरी गांव में इसके लिए एक भव्य कार्यक्रम होगा। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद इस दौरान मौजूद रहेंगे। वहीं झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन समेत पार्टी के कई अन्य बड़े नेताओं के भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने की बात हो रही है। बताते चलें कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले तक हेमलाल की गिनती झामुमो के कद्दावर नेता के रूप में होती थी। वे बरहेट सीट से 1990, 1995, 2000 व -2009 यानी चार बार झामुमो के टिकट पर विधायक रहे चुके हैं। इसके अलावा 2004 में झामुमो के टिकट पर कांग्रेस से दोस्ताना संघर्ष में वेराजमहल सीट से सांसद भी रहे हैं। हालांकि, 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे। इधर, बातचीत में हेमलाल ने कहा कि झामुमो उनका परिवार है, वे इससे कैसे दूर रह सकते हैं।

    9 साल का राजनीतिक वनवास अब होगा खत्म
    हेमलाल मुर्मू 2014 में जब से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तब से एक तरह से राजनीतिक वनवास पर ही रहे। 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव हारे। मगर अब 9 साल के बाद राजनीतिक वनवास से वापसी की उम्मीद उन्हें जगी है। मालूम हो कि बीते वर्ष पाकुड़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पहली बार हेमलाल मुर्मू वहां नजर आए। पूछने पर कहा था कि स्वेच्छा से आया हूँ।

    संताल परगना में विकल्प बनेंगे हेमलाल
    झारखंड मुक्ति मोर्चा को हेमलाल की वापसी से संताल परगना में मजबूती मिलेगी। वैसे भी अभी साहिबगंज की 3 विधानसभा सीटों में से 2 पर झामुमो का कब्जा है। राजमहल लोकसभा सीट पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का ही कब्जा है। दूसरी ओर बीते एक साल से झामुमो के वरीय नेता लोबिन हेम्ब्रम के बगावती तेवर और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर किए जा रहे व्यक्तिगत हमलों को देखकर यह माना जा रहा है कि हेमलाल मुर्मू को इस बार बोरियो सीट से झामुमो प्रत्याशी बना सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामनवमी पर राम की भक्ति में लीन रहा झारखंड
    Next Article श्री महावीर मंडल रांची ने निकाली भव्य शोभायात्रा
    admin

      Related Posts

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025

      रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version