Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत के विकास में यहूदियों का रहा है महत्वपूर्ण योगदान : बिरला
    Breaking News

    भारत के विकास में यहूदियों का रहा है महत्वपूर्ण योगदान : बिरला

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 31, 2023Updated:March 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत ने सदैव यहूदियों का समर्थन किया है और उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया है। यहूदियों ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।

    लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इज़राइल के नेसेट (संसद) के स्पीकर आमिर ओहाना से यहां मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और इज़राइल की संसदों को मिलकर काम करना चाहिए और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रौद्योगिकी को साझा करना चाहिए।

    बिरला ने आतंकवाद के बढ़ते संकट के बारे में बात करते हुए कहा कि आतंकवाद भारत और इज़राइल, दोनों ही देशों के लिए चिंता का विषय है। बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और इज़राइल जैसे लोकतांत्रिक देशों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इज़राइल की साझी रणनीति आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को नई दिशा देगी।

    बिरला ने इस बात का उल्लेख भी किया कि दोनों देशों के बीच वर्षों से नियमित रूप से उच्च स्तरीय यात्राएं होती रही हैं। जिनसे हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा और उसके बाद 2018 में इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा के बाद से भारत-इज़राइल संबंध और मजबूत हुए हैं ।

    इजरायली युवाओं के लिए एक पर्यटन स्थल के रूप में भारत की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए बिरला ने कहा कि दोनों देशों के बीच अधिक यात्रा और पर्यटन हो और इजरायल से अधिक से अधिक लोग भारत आएं । बिरला ने यह भी कहा कि भारत इजरायल के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देता है और दोनों देश सहयोगी और घनिष्ठ मित्र हैं।

    भारत और इजराइल दोनों पुरानी सभ्यताएं : ओहाना

    मुलाकात के दौरान आमिर ओहाना ने कहा कि भारत और इजराइल दोनों पुरानी सभ्यताएं हैं। समय के साथ दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने भारत में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सभी क्षेत्रों में असाधारण गति से आगे बढ़ रहा है। ओहाना ने आशा व्यक्त की कि भारत और इजराइल के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे और दोनों देश मिलकर वैश्विक चुनौतियों से निपटेंगे

    उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति व लोक सभा अध्यक्ष के संयुक्त निमंत्रण पर, इज़राइल के नेसेट (संसद) के स्पीकर, आमिर ओहाना के नेतृत्व में एक इजरायली संसदीय शिष्टमंडल 31 मार्च से 04 अप्रैल तक भारत का दौरा कर रहा है । आज दोनों देशों की संसदों के बीच सहयोग बढ़ाए जाने के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए । शिष्टमंडल के सदस्यों ने राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुद्रा संकट से जूझ रहे देशों के साथ रुपये में ट्रेड को तैयार है भारत: वाणिज्य सचिव
    Next Article दिल्ली ने पंत के स्थान पर अभिषेक पोरेल व मुंबई ने बुमराह की जगह संदीप वारियर को किया शामिल
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version