Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार में भड़की हिंसा में अबतक 112 गिरफ्तार, पांच जिले चपेट में
    Breaking News

    बिहार में भड़की हिंसा में अबतक 112 गिरफ्तार, पांच जिले चपेट में

    azad sipahiBy azad sipahiApril 2, 2023Updated:April 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गृहमंत्री ने की राज्यपाल से बातचीत
    -हिंसा प्रभावित जिलों में केंद्रीय बल की 10 कंपनियां तैनात
    पटना। बिहार में रामनवमी के दिन रोहतास जिले के सासाराम और नवादा जिले के बिहारशरीफ में भड़की हिंसा की आग में बिहार अभी तक दहक रहा है। यह आग राज्य के तीन अन्य जिलों में भी पहुंच चुकी है। मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी हिंसा के समाचार हैं। बिहार हिंसा में अभी तक 112 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें हिंसा प्रभावित सासाराम से 32 और बिहारशरीफ से 80 लोग पकड़े गए हैं। इस मामले को लेकर रविवार शाम पांच बजे मुख्य सचिव और डीजीपी की पत्रकार वार्ता भी होने वाली है।

    शनिवार की रात सासाराम और बिहार शरीफ में फिर से भड़की हिंसा में 9 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया, तो वहीं नालंदा में भी गोलीबारी और बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें एक की मौत हो गई है।

    सासाराम और बिहारशरीफ में माहौल बिगड़ने पर प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ा दी। धारा 144 लागू है। यहां इंटरनेट की सेवा भी बंद कर दी गयी है। लोगों से अपील की गयी है कि वे अपने-अपने घरों में ही रहें और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसपी और डीएम खुद दलबल के साथ कैंप कर रहे हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा के बारे में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से फोन पर बात की। बिहार में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की 10 कंपनियां प्रभावित जिलों में भेजी गई हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब हिंदुओं के लिए स्वतंत्र रूप से पूजा-पाठ और जुलूस निकालना मुश्किल हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।

    भागलपुर में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प
    भागलपुर के नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। मारपीट में एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल है। एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद
    मुंगेर के गढ़ीरामपुर में शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की। इस पर स्थानीय और विसर्जन करने जा रहे लोगों में पथराव हुआ। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। कई लोग जख्मी हुए। दो गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम, डीएसपी सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंची थी।

    मुजफ्फरपुर में दो गुटों में मारपीट
    मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव में देर रात दो गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी और आगजनी के बाद प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पाया। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती हुई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति करवाया और शांति समिति की बैठक की।

    मामले में एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। साथ ही कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने बताया कि प्रशासन ने लोगों के सहयोग से माहौल को नियंत्रित कर लिया है। कुछ असामाजिक किस्म के लोग स्थिति को कोई और रूप देने के फिराक में थे, उन्हें चिन्हित भी किया जा रहा है। किसी तरह की अफवाह में पढ़ने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की टीम उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, केन विलियमसन चोट के चलते आईपीएल 2023 से बाहर
    Next Article 15 दिनों में लालपूर सब्जी बाजार होगा शिफ्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version