Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News» बिहार की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा, खत्म होगा जंगलराज : अमित शाह
    Breaking News

     बिहार की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा, खत्म होगा जंगलराज : अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiApril 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा (बिहार)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार की धरती पर राज्य की महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सबसे पहले बिहार में हुई हिंसा पर नीतीश सरकार को घेरा और कहा कि यहां जंगलराज की वापसी हो गई है लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगी। बिहार की जनता ने इसके लिए मन बना लिया है। इसी के साथ बिहार में जंगलराज का खात्मा हो जाएगा।

    केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को नवादा जिले के हिसुआ इंटर स्कूल के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार आज बारूद के ढेर पर बैठा है। बिहारशरीफ और सासाराम जल रहा है। नीतीश कुमार से प्रशासन संभल नहीं रहा। इस कारण दंगे हो रहे हैं। जब तक महागठबंधन की सरकार को खत्म नहीं किया जाएगा तब तक बिहार विकास के रास्ते पर कदम पर नहीं बढ़ सकता।

    उन्होंने कहा, मुझे सासाराम जाना था। वहां सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम होना था लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां चल रही हैं। इसलिए वहीं जा सका। मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा मांगता हूं। अगले दौरे में सासाराम में सभा जरूर करूंगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति हो।

    उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी और भाजपा की सरकार बनेगी। देश की जनता ने तय किया है कि मोदी को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाएंगे। हमारी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। हमारी सरकार में दंगे नहीं होते हैं।

    शाह ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
    शाह ने नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2009 से 14 तक बिहार को केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ दिया करती थी लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार बनते ही 2014 से 19 तक बिहार को 01 लाख 09 हजार करोड़ कर दी गई। साथ ही कहा बिहार में 85 लाख किसानों को 6 हजार खाते में दिए जा रहे हैं। सवा चार लाख मैट्रिक टन अनाज गरीबों को बांटी जा रही है। बिहार के गरीबों के बीच एक करोड़ 10 लाख गैस सिलेंडर मुफ्त में बांटे गए। 85 लाख गरीबों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराई गई है।

    केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि दो लाख डेयरी प्रोजेक्ट बिहार की सभी पंचायतों में खोलने की योजना है, ताकि रोजगार मुहैया कराई जा सके। वारसलीगंज तथा रजौली में परमाणविक संयंत्र के सहारे बिजली का उत्पादन किया जाएगा। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने क्यूल गया रेलखंड का दोहरीकरण, वारसलीगंज रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज का निर्माण, नवादा से पावापुरी रेलखंड को जोड़ने का काम के साथ बख्तियारपुर से रजौली तक फोर लेन का निर्माण सहित कई उपयोगी कार्य कराएं हैं, जो दूसरी सरकार में संभव नहीं हो पाया था।

    नीतीश-ललन बाबू के लिए दरवाजे बंद
    अमित शाह ने कहा कि मैं बिहार की जनता और ललन बाबू को स्पष्ट कहना चाहता हूं कि चुनाव परिणामों के बाद भी नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल को फोन किया तो ललन सिंह बुरा मान गए। वे कहते हैं कि बिहार में क्यों हस्तक्षेप कर रहे हैं। नीतीश कुमार की सत्ता की भूख ने लालू की गोद में बैठने पर मजबूर कर दिया। हमारी कोई मजबूरी नहीं है। हम जनता के बीच जाएंगे। लोगों को बताएंगे। महागठबंधन की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

    जनसभा को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री राधामोहन सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिंह, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और मंगल पांडे ने भी संबोधित किया।

    जनसभा में शामिल होने के लिए नवादा समेत गया, नालंदा, शेखपुरा जिले से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुचे। इसके लिए पिछले एक पखवाड़े से तमाम भाजपा के नेता गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रण दे रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यासा देवगन के फोटो शूट न कराने पर भड़के यूज़र्स
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहारशरीफ-सासाराम हिंसा पर की उच्च स्तरीय बैठक
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version