Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»असम में अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव का फूंका बिगुल
    Breaking News

    असम में अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव का फूंका बिगुल

    azad sipahiBy azad sipahiApril 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
    असम में भी मुफ्त बिजली देने का दिया भरोसा

    गुवाहाटी। आम आदमी पार्टी (आआप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने यहां आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक तरह से बिगुल फूंका। केजरीवाल ने अपने संबोधन में सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधा और उनकी जमकर आलोचना की।

    यहां रैली में केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरूआत असमिया भाषा में यह कह कर किया कि आप लोग कैसे हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप की इस तरह की यह पहली बैठक कर रही है और इस पहली बैठक में साफ है कि आने वाले दिनों में यह सभा डॉ हिमंत बिस्व सरमा सरकार को हराएगी। केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों असम पर मां कामाख्या का आशीर्वाद है। मैं मां कामाख्या को प्रणाम करता हूं।

    केजरीवाल ने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव और माधवदेव को नमन किया। उन्होंने ज्योतिप्रसाद अग्रवाल, कलागुरु बिष्णु प्रसाद राभा और सुधाकांत डॉ भूपेन हजारिका द्वारा राज्य के लिए किए गए योगदान और बलिदान की सराहना की। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ों, विशाल ब्रह्मपुत्र नदी आदि के माध्यम से प्रकृतिक सुंदरता और धन से समृद्ध असम काे सभी नेताओं ने मिलकर पिछले 75 सालों में सिर्फ इन संपत्तियों को लूटा है। असम के लोगों ने 52 साल तक कांग्रेस, 10 साल तक अगप और पिछले सात सालों से राज्य को चलाने के लिए भाजपा को वोट दिया, लेकिन बदले में असम के लोगों को क्या मिला? इन पार्टियों ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है।

    रैली में असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा की कड़ी आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार 2016 में आई और 2015 में यह दिल्ली में थे। भाजपा सरकार तथा डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले सात सालों में राज्य के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया, वह सिर्फ राजनीति ही किये हैं। मुख्यमंत्री डॉ सरमा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि मुझे धमकी दी है कि अगर केजरीवाल आए तो मैं जेल भेजूंगा।

    मुख्यमंत्री डॉ सरमा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप असम के मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन आपने असम की संस्कृति नहीं सीखी। मेहमानों से प्यार करने वाले असमिया लोगों की मेहमान नवाजी को लेकर असम के लोग कोई हल्ला नहीं मचाते हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री डॉ सरमा को दिल्ली आमंत्रित करते हुए कहा, “मैंने आपको दिल्ली आने पर चाय पीने के लिए मेरे घर आने का निमंत्रण दे रहा हूं। मैं आपको दिल्ली वापस दिखाऊंगा कि आप सरकार ने वहां क्या विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि यहां बेरोजगारी की समस्या अधिक हो गई है। पिछले चुनाव में डॉ सरमा ने कहा था कि वह बेरोजगारी की समस्या को खत्म कर देंगे, लेकिन वह नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अगर आप सत्ता में आती है तो असम में बेरोजगारी की समस्या हल हो जाएगी।

    केजरीवाल ने कहा कि असम में प्रश्नपत्र लीक करने वाली सरकार कैसे सरकार चलाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पंजाब में प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की पत्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री की पत्नी निजी स्कूल चलाएंगी तो उस राज्य के सरकारी स्कूल और गरीब छात्रों की कभी उन्नति नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि असम में कितनी बार बिजली का बिल बढ़ाया गया है, लेकिन दिल्ली और पंजाब में बिजली की आपूर्ति मुफ्त है और 24 घंटे बिजली है।

    केजरीवाल ने कहा कि असम में भी स्कूलों और अस्पतालों के विकास होंगे और मुफ्त बिजली मिलेगी अगर आप झाड़ू की तस्वीर पर बटन दबाते हैं तो। असम में कोयला सिंडिकेट और सुपारी सिंडिकेट चल रहा है। अगर असम में आप सत्ता में आती है तो इसे रोक दिया जाएगा। असम सरकार पर 23,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।

    इस बीच, आप नेता केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि आज 21वीं सदी के भारत के प्रधानमंत्री को शिक्षित होना चाहिए। यह अलग बात है कि बहुत से लोग गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को शिक्षित होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश में नोटबंदी की है, इससे देश की अर्थव्यवस्था 10 साल पीछे चली गई। रैली को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी संबोधित करते हुए केंद्र और असम राज्य सरकार की जमकर आलोचना करते हुए दिल्ली और पंजाब सरकार के गुणगान किये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनामीबिया से लाया गया चीता कूनो पार्क से निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंचा
    Next Article RBI की एमपीसी बैठक सोमवार से, रेपो दर में 0.25 फीसदी इजाफा संभव
    azad sipahi

      Related Posts

      क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी

      May 30, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version