Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में टीसीआईएल के विस्तार परियोजना की रखी आधारशिला
    Breaking News

    मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में टीसीआईएल के विस्तार परियोजना की रखी आधारशिला

    azad sipahiBy azad sipahiApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अधिक से अधिक उद्योग लगाना राज्य सरकार का प्रयास, रोजगार सृजन होगा
    – राज्य और देश के विकास में योगदान के लिए टाटा समूह के योगदान को सराहा

    रांची/जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जमशेदपुर में टीसीआईएल के विस्तारीकरण परियोजना की भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। टाटा समूह के लोग भी उद्योग नीति की लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित थे।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार आज दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) के विस्तारीकरण के लिये आधारशिला रखी गई है। मुझे आशा है कि यह कार्य समय से पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा। इसके लिए नीतियां बने, ताकि अधिक से अधिक उद्योग लग सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। सरकार का प्रयास है कि औद्योगिक घरानों से सम्बंध और मजबूत हो। इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ाई है। झारखंड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं।

    पहले चरण में लगभग 2000 करोड़ रुपये का निवेश होगा
    वर्तमान में टीसीआईएल की क्षमता 0.415 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। टीसीआईएल के विस्तारीकरण के पहले चरण में लगभग 2000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह 0.30 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की अतिरिक्त क्षमता सुनिश्चित करेगा, जिससे वर्ष 2026 तक करीब 0.715 मीट्रिक टन प्रति वर्ष तक करने की योजना है।

    इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त जमशेदपुर विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर -सह- मुख्य कार्य पदाधिकारी टी भी नरेंद्रन, चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, एमडी टीसीआईएल आर एन मूर्ति एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ
    Next Article इब्राहिम के साथ अपने अफेयर पर पलक तिवारी ने तोड़ी चुप्पी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल

      May 11, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

      May 11, 2025

      सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अब भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा
      • झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल
      • बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version