Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»Chatra: पुलिस की बड़ी कामयाबी, पांच माओवादियों को मार गिराया
    Top Story

    Chatra: पुलिस की बड़ी कामयाबी, पांच माओवादियों को मार गिराया

    adminBy adminApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    Chatra. झारखंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में हाल के दिनों में सबसे बड़ी कामयाबी सोमवार को हासिल की, जब उसने चतरा के लावालौंग इलाके में हुई मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराया। मारे गये माओवादियों में पांच से 25 लाख तक के इनामी शामिल हैं। उनके पास से दो एके 47 और दो इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किये गये हैं। यह जानकारी चतरा के एसपी राकेश रंजन ने दी।

    मारे गये नक्सलियों की पहचान गौतम पासवान, चार्लीस उरांव, नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया के रूप में की गयी है। इनमें गौतम और चार्लीस माओवादियों की स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) के सदस्य थे। उन पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था। नंदू, अमर गंझू और संजीत सब जोनल कमांडर थे और उन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

    जानकारी के अनुसार चतरा-पलामू सीमा पर स्थित लावालौंग के ग्रहे जंगल में चतरा और पलामू जिला पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, जैप और आइआरबी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी। जवानों की टीम जब लावालौंग थाना क्षेत्र में गश्त पर थी, उसे नक्सली मूवमेंट की जानकारी मिली। इस पर सुरक्षा बलों ने मोर्चाबंदी कर माओवादियों को घेर लिया। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी। करीब दो घंटे की फायरिंग के बाद नक्सली दस्ता जंगल का लाभ उठा कर भाग निकला।

    इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में कांबिंग आॅपरेशन चलाया। इसी दौरान मुठभेड़ स्थल से पांच शव बरामद किये गये। इसके अलावा वहां से दो एके 47, दो इंसास राइफल और दो देशी राइफल बरामद किये गये। कुछ नक्सली सामान भी सुरक्षा बलों के हाथ लगे। इनमें गोलियां और दैनिक उपयोग के सामान शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल पर बने कैंप को भी सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।मारे गये नक्सलियों पर झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में 247 मामले दर्ज हैं। इनमें गौतम पासवान पर एक सौ, अजीत उरांव पर 50, अमर गंझू पर 18, अजय यादव पर 12 और सुजीत भुइयां पर 67 मामले दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोई भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए: नरेंद्र मोदी
    Next Article मुख्यमंत्री जमशेदपुर में टिन प्लेट के विस्तार परियोजना समारोह में हुए शामिल
    admin

      Related Posts

      रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      May 12, 2025

      होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद

      May 12, 2025

      भीषण गर्मी में बारिश होने से मिल रही राहत

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
      • मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना
      • नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल
      • अभिनेता सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद
      • सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version