Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»योग सीखने ऋषिकेश आई विदेशी महिला की मौत, मृतक की इच्छा के मुताबिक हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
    देश

    योग सीखने ऋषिकेश आई विदेशी महिला की मौत, मृतक की इच्छा के मुताबिक हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार

    adminBy adminApril 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ऋषिकेश। कनाडा से योग सीखने ऋषिकेश आई एक विदेशी महिला की मौत के बाद उसकी अंतिम इच्छा के मुताबिक लक्ष्मण झूला पुलिस ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ चंद्रेश्वर नगर स्थित मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार करवा दिया।

    लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी विनोद गुंसाई ने बताया कि कनाडा निवासी कैथरीन (65 वर्ष) ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला स्थित श्री योगा आश्रम में अपनी महिला मित्र नाया के साथ एक महीने पहले योग सीखने कनाडा से आई थी। कैथरीन पिछले 15 साल से युगांडा में एक एनजीओ के साथ काम कर रही थीं। कैथरीन की 28 मार्च को उल्टी-दस्त लगने से ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 29 मार्च को उसकी मौत हो गई।

    थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने मृतक महिला की पंचनामे की कार्रवाई कर विदेशी महिला की मृत्यु की सूचना दूतावास के माध्यम से उसके परिजनों को दी, जिसके बाद महिला के परिजनों ने ईमेल के माध्यम से दूतावास को सूचित किया कि मृतक महिला की मित्र नाया को उसके अंतिम संस्कार करने सहित अन्य सभी अधिकार दिए जा रहे हैं।

    कैथरीन का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद उसके शव को नाया के सुपुर्द किया गया। नाया ने बताया कि कैथरीन द्वारा अपनी मृत्यु के पश्चात हिंदू विधि विधान से अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही गई थी। पुलिस ने महिला के शव को योग आश्रम के मालिक और कर्मचारियों की मदद से मुक्तिधाम लाकर हिंदू विधि विधान से अंतिम संस्कार करवा दिया।

    नाया ने कहा कि वह मंगलवार को अपनी मित्र की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर, कुछ अस्थियां कनाडा ले जाएंगी।पुलिस द्वारा की गई सहायता के लिए पौड़ी प्रशासन को पत्र लिखकर धन्यवाद किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleINS विक्रांत पर हुआ नाइट लैंडिंग ट्रायल, जून तक होगा ऑपरेशनल
    Next Article गिरिराज सिंह का नीतीश कुमार पर तंज, मुख्यमंत्री का लाल किला पहुंचने का सपना एक तरह से पूरा हो गया
    admin

      Related Posts

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version