Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई के फैसले को सही ठहराया
    Breaking News

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई के फैसले को सही ठहराया

    azad sipahiBy azad sipahiApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/बेंगलुरु। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेपो रेट नहीं बढ़ाने पर आरबीआई के फैसले को सही ठहराया है। सीतारमण ने पैन से आधार को लिंक करने में देरी पर लग रहे जुर्माने का बचाव भी किया। उन्होंने कीमतें बढ़ने के मुद्दे पर कहा कि मुद्रास्फीति को छह फीसदी यानी उसके नीचे रखा गया है। बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीतारमण ने यह बात कही।

    वित्त मंत्री ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पैन को आधार से लिंक कराने के लिए पहले बहुत समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा अब तक नहीं कराया है, उन्हें तत्काल ऐसा करा लेना चाहिए। सीतारमण ने पैन से आधार को लिंक करने में देरी पर लग रहे जुर्माने का बचाव करते हुए कहा कि आधार से पैन लिकिंग 31 मार्च, 2022 तक मुफ्त था। इसके बाद एक अप्रैल, 2022 से उस पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया, जिसे जुलाई महीने में बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया। अगर अब भी लोग इसका लाभ नहीं उठाते हैं तो इसे और बढ़ाया जाएगा।

    अडाणी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। ममता बनर्जी खुद अडानी का स्वागत करती हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अडाणी समूह ने निवेश किया है। सीतारमण ने कहा कि केरल की कांग्रेस सरकार ने थाली में सजाकर विझिंगम पोर्ट अडाणी समूह को दिया था। यह फैसला किसी निविदा के आधार पर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि आप हमसे सवाल करें, हमें परवाह नहीं है लेकिन हमारे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है।

    इससे पहले वित्त मंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने न केवल कोरोना के बाद आर्थिक सुधार पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि डिजिटलीकरण के साथ आगे बढ़ने और 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था बनने के लिए देश द्वारा आवश्यक सुधारों को जारी रखने का अवसर भी नहीं गंवाया। गौरतलब है कि वित्त मंत्री कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPL 2023: ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने की रेस में ये खिलाड़ी, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
    Next Article लंदन रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा, शादी की बात पर शर्माते हुए बोलीं…
    azad sipahi

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 15, 2025

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      May 15, 2025

      कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाजः उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version