रांची: भाकपा माओवादी के रिजनल कमिटि सचिव नक्सली कुंदन पाहन को रांची पुलिस ने तीन के रिमांड पर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को कुंदन को जेल से बाहर पुलिस कस्टडी में लाया गया। पुलिस के वरीय अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी कुंदन से तमाड़ के कांड संख्या 69/14 के संबंध में पूछताछ कर रहे है। इस घटना में कुंदन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नक्सली घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उक्त मामले में कुंदन को रिमाडं पर लिया है और घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है। कुंदन को रांची में ही गुप्त स्थान पर रखा गया है।
पूछताछ में कुंदन ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर लेवी वसूलने के दौरान कुंदन ने ग्रामिणों और पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस के दबाव के कारण वह काफी दिनो तक अंडर ग्राउंड हो गया था। जिसके बाद उसे भगोड़ा करार करने का निर्णय लिया गया था। सिर्फ रांची जिले में कुंदन के खिलाफ कुल 48 मामले दर्ज है। शेष अन्य मामलों के संबंध में पुलिस फिर कुंदन को रिमांड पर लेगी।