Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लोहरदगा जिले के कुड़ू में ईंट भट्ठा कारोबारी के आठ ठिकानों पर एनआइए का छापा
    Breaking News

    लोहरदगा जिले के कुड़ू में ईंट भट्ठा कारोबारी के आठ ठिकानों पर एनआइए का छापा

    azad sipahiBy azad sipahiApril 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    छापेमारी में एक पिस्टल, छह जीवित कारतूस, मोबाइल और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

    लोहरदगा। भाकपा माओवादी संगठन से साठगांठ तथा टेरर फंडिंग की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की आठ टीमों ने कुड़ू के ईंट भट्ठा कारोबारी राजू कुमार के आठ ठिकानों पर छापा मारा है। छापे में ईंट भट्ठा से एक पिस्टल, छह जीवित कारतूस, छह मोबाइल और कई बैंकों की पासबुक व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। एनआईए ने यहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

    बताया गया कि एनआईए की टीम पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शनिवार देर रात्रि लगभग दो बजे कुड़ू पहुंची। अधिकारियों ने छापामारी के लिए आठ टीमों का गठन किया। इसमें लोहरदगा के अभियान एएसपी व जिले के विभिन्न थाना की पुलिस शामिल थी। आठ टीमों ने कुड़ू के होटल तथा मकान में लगभग छह घंटे छापामारी की। इसके अलावा एनआईए की टीमों ने कुड़ू के दो तथा चंदवा के एक ईंट भट्ठा में सात घंटे तथा थाना क्षेत्र के विश्रामगढ़ स्थित दो मकानों में पांच घंटे तक कार्रवाई। मकान से एनआइए ने जमीन तथा वाहन खरीदने से संबंधित कागजात, विभिन्न बैंकों से लाखों के लेन-देन का ब्यौरा मिला। ईंट भट्ठा से एक नाइन एमएम का पिस्टल, छह जीवित कारतूस तथा आधा दर्जन मोबाइल जब्त किए। बताया गया कि इन मोबाइल में उग्रवादियों से बातचीत का खुलासा हुआ है। एनआईए ने विभिन्न बैंकों से लाखों के लेन-देने से संबंधित बैंक पासबुक, जमीन के कागजात तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। अधिकारियों ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

    दरअसल, चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुइया में घटित उग्रवादी घटना तथा लोहरदगा के पेसरार इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस के चलाए गए अभियान डबल बुल में एनआइए को कई इनपुट मिले थे। इसमें उग्रवादियों को सरंक्षण देने से लेकर उग्रवादियों को मिलें लेवी की राशि का इस्तेमाल करने का इनपुट शामिल हैं। एनआईए ने छापामारी के संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। इससे पहले भी ईंट भट्ठा कारोबारी राजू कुमार को एनआइए की टीम दो बार हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलातेहार में 45 क्विंटल अफीम का डोडा बरामद, एक गिरफ्तार
    Next Article RAMGARH: पर्यटक स्थल पतरातू डैम पर खूनी संघर्ष, दो दर्जन लोग हुए घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

      May 31, 2025

      सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

      May 31, 2025

      नक्सली ने जेल में की खुदकुशी

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version