Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केंद्र सरकार ने 4 राज्यों में 2673 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी
    Breaking News

    केंद्र सरकार ने 4 राज्यों में 2673 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 2673 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में मौजूदा श्रीनगर-बारामूला-उरी (एनएच-01) मार्ग का 2-लेन के साथ चौड़ीकरण और मजबूतीकरण करने के लिए 702.10 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

    पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग 254 पर पट्टी-जवाहर सिंह वाला-कांगर-सलाबतपुरा खंड के कांगर बाईपास से रामपुरा बाईपास तक के मार्ग के पुनर्वास एवं पेव्ड शोल्डर सहित 2-लेन में उन्नयन कार्य को 174.50 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 135A पैकेज-III पर जौनपुर-अकबरपुर खंड और अकबरपुर बाईपास को हाइब्रीड एन्यूइटी मोड के तहत 4-लेन तक चौड़ा करने के लिए 1653.15 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

    इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और सरगुजा जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर अंबिकापुर रामानुजगंज गढ़वा रोड के अंबिकापुर बाईपास (संजयनगर से राजपुरी खुर्द गांव खंड तक) के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन मार्ग निर्माण को ईपीसी मोड के तहत 143.94 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री आज धनबाद रेल मंडल के 239 नये कर्मचारियों को देंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article गुवाहाटी एम्स राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा: प्रधानमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’

      June 21, 2025

      शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये

      June 21, 2025

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द
      • झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश
      • गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version