Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»दारोगा सस्पेंड, कमिश्नर-डीआइजी करेंगे जांच
    जमशेदपुर

    दारोगा सस्पेंड, कमिश्नर-डीआइजी करेंगे जांच

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर: विगत 17-18 मई को बागबेड़ा और सरायकेला में दो गुटों में हिंसक झड़प को सरकार ने गंभीरता से लिया है। घटना के बाद बागबेड़ा और राजनगर के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस घटना की जांच की जिम्मेवारी कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त और डीआइजी की टीम को दी गयी है। यह टीम एक महीने में जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। इधर, सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में गृह सचिव एसकेजी रहाटे ने कहा कि बागबेड़ा और सरायकेला में घटना की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसके बाद भी घटना को अंजाम दिया गया, जो निंदनीय है। अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई लोगों के साथ पूछताछ की गयी है। साथ ही वाट्सएप ग्रुप के एक ग्रुप एडमिन से भी पूछताछ की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सरायकेला, बागबेड़ा और आसपास के कुछ इलाके में बच्चा चोर की अफवाह फैली हुई थी। इस अफवाह की सत्यता की जांच स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने की थी, लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला। इस अफवाह को समाप्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने गांव के मुखिया और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसे रोकने की अपील की। कहा कि गृह विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर सरकार की तरफ से अफवाहों को रोकने के लिए बैनर, पोस्टर, टीवी, समाचार पत्र, वाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सरकार इस घटना में मरनेवाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की राशि देगी।

    मीडिया अफवाहों से बचने के लिए प्रेरित करे : डीजीपी

    डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह की जांच एडीजी सीआइडी से करायी गयी थी। संबंधित क्षेत्र या आस पास के क्षेत्र में ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं मिली। पुलिस सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से दंगा फैलानेवाले लोगों को चिह्नित कर रही है। श्री पांडेय ने आश्वासन दिया है कि इस घटना से जुड़े किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जायेगा। कहा कि 20 मई को जमशेदपुर में हुई घटना और सरायकेला तथा बागबेड़ा की घटनाएं बिलकुल अलग हैं। साइबर क्राइम के विषय पर कहा कि इस तरह की अफवाह को फैलाने के लिए वाट्सएप और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया का सहारा लिया जाता है। झारखंड पुलिस ऐसे साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए अब सभी जिले में साइबर पुलिस थाने को बनाने पर विचार कर रही है। श्री पांडेय ने मीडिया से आग्रह किया कि वे भी लोगों को साइबर क्राइम और अफवाहों से बचने के लिए प्रेरित करे। मौके पर आरके मल्लिक, आइजी संपत मीणा, अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना 50 रुपए और चांदी 300 रुपए चमकी
    Next Article विधायक हत्याकांड: आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ को उम्रकैद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    July 15, 2026

    जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका

    July 15, 2026

    स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान

    July 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
    • जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका
    • परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से
    • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
    • स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version