Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»JHARKHAND : मत्स्य पालन कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं गांव की महिलाएं
    झारखंड

    JHARKHAND : मत्स्य पालन कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं गांव की महिलाएं

    adminBy adminApril 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। एक समय था कि महिलाएं खासकर गांवों की महिलाएं सिर्फ घरों की दीवारों तक सिमट कर रह जाती थी। न रोजगार का साधन था और न पूंजी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई इै। ग्रामीण महिलाओं के आजीविका संवर्धन को लेकर जोहार परियोजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग के झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी(जेएसएलपीएस) की ओर से किया जा रहा है।

    जोहार परियोजना में महिलाओं की आजीविका वृद्धि के लिए विभिन्न गतिविधियों में कार्य किया जा रहा है। इनमें मत्स्य पालन जोहार परियोजना का एक मुख्य घटक है। ग्रामीण महिलाएं जोहार परियोजना से जुड़कर पहली बार मत्स्य पालन कार्य कर अपनी आजीविका बढ़ा रही है। इन ग्रामीण महिलाओं के पास साधन होते हुए भी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने और मछली पालन की जानकारी नहीं होने के कारण अपने स्रोतों का सही उपयोग नहीं कर पा रही थीं।

    जोहार परियोजना के मात्स्यिकी प्रभाग में मुख्यतः चार उपघटकों में कार्य किया जाता है, मछली उत्पादन, मत्स्य बीज उत्पादन, समेकित मछली पालन और पेन और केज कल्चर में मत्स्य पालन। जोहार परियोजना के तहत उपरोक्त वर्णित उपघटकों में कार्य कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए महिलाओं का क्षमता वर्धन भी किया जाता है। इसके लिए ग्राम स्तर में तकनीकी प्रशिक्षित मत्स्य मित्र द्वारा मछली पालन करने के लिए प्रारंभिक तरीकों को छोड़कर वैज्ञानिक तरीके ( तालाब प्रबंधन, जल जांच, बीच संचयन, आहार प्रबंधन, रोग निराकरण प्रबंधन और बाजारीकरण) से मछली पालन करने के विषय में प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

    गांव के लिए उदाहरण बनी नीलमणि
    रेहरगडा ग्राम की नीलमणि होरो मत्स्य उत्पादन में अब अपने गांव के लिए एक उदाहरण बन चुकी हैं। इनके इस उदाहरण बनने में जोहार परियोजना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नीलमणि बताती हैं कि जोहार परियोजना में जुड़ने से पहले मजदूरी का काम करती थी। साथ ही महुआ चुनना और बेचना तथा पारंपरिक खेती से जीविकोपार्जन कर रही थी। जोहार उत्पादक समूह से जुड़ने से पहले नीलमणि के पास में न तालाब था और न ही खेती-बारी के लिए जमीन। उत्पादक समूह में मछली पालन प्रशिक्षण प्राप्त कर तालाब को किराया में लेक र उसने मछली पालन किया और आज वह सफल मछली उत्पादक महिला किसान हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल रुकेगा नहीं, ‘पुष्पा’ स्टाइल में ‘आप’ ने जारी किया मुख्यमंत्री का पोस्टर
    Next Article KHUNTI: कर्नाटक चुनाव में प्रवासी प्रमुख बनाये गये विधायक कोचे मुंडा
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version