Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कर्नाटक : राहुल गांधी बोले चुनाव जीताइये सब कुछ मुफ्त में देंगे
    Jharkhand Top News

    कर्नाटक : राहुल गांधी बोले चुनाव जीताइये सब कुछ मुफ्त में देंगे

    adminBy adminApril 16, 2023Updated:April 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुफ्त में बिजली और अनाज मिलेगा, महिलाओं और ग्रेजुएट को हर महीने रुपये
    आजाद सिपाही संवाददाता
    कोलार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, तो लोगों से कई चुनावी वायदे भी किये। खास बात यह है कि ये वही कोलार है, जहां राहुल ने मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था, जिस वजह से उनकी सांसदी गयी।

    जनता से किये चार वायदे:
    राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता से चार वादे किये हैं। पहला, हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जायेगी। दूसरा हर महीने हर महिला को 2000 रुपये दिये जायेंगे। तीसरा हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जायेगा। चौथा हर महीने दो साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपये और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये दिये जायेंगे।

    सरकार और प्रधानमंत्री पर साधा निशाना:
    राहुल ने अडाणी मसले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अगर आप हजारों करोड़ रुपये अडाणी को दे सकते हैं, तो हम गरीबों, महिलाओं, युवाओं को पैसा दे सकते हैं। आपने दिल भर के अडाणी की मदद की, हम दिल भर के कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ने क्या काम किया? उन्होंने 40 फीसदी कमीशन खाया। यह मैं नहीं कह रहा, ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री को खत लिख कर यह बात कही है। प्रधानमंत्री ने इस खत का जवाब नहीं दिया। खत का जवाब न देने का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने यह बात मान ली है कि कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन लिया जाता है।

    अडाणी को लेकर जम कर बरसे राहुल:
    राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में पूछा कि अडाणी की शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं? उसके बाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार ने संसद नहीं चलने दी। आमतौर पर विपक्ष संसद को रोकती है, लेकिन पहली बार सरकार के मंत्रियों ने संसद को रोका। यह (भाजपा) सोचती है कि मुझे संसद से हटा कर, धमा कर, डरा देगी। मैं इनसे नहीं डरता। मैं फिर दोहराता हूं कि प्रधानमंत्री जी यह 20,000 करोड़ रुपये अडाणी की शेल कंपनी में किसके हैं? जब तक इसका जवाब नहीं मिलेगा, मैं तब तक नहीं रूकूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे अयोग्य घोषित कर दो, जेल में डाल दो, कुछ भी कर दो मुझे फर्क नहीं पड़ता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअतीक-अशरफ हत्याकांड: उप्र सरकार ने दिये जांच के आदेश
    Next Article उत्तर कोरिया को जवाब, दक्षिण कोरिया, अमेरिका व जापान का जल क्षेत्र में संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू
    admin

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version