Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ईद का चांद आया नजर, देशभर में शनिवार को मनाई जाएगी ईद
    देश

    ईद का चांद आया नजर, देशभर में शनिवार को मनाई जाएगी ईद

    adminBy adminApril 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – इमाम बुखारी, डॉ. मुफ्ती मुकर्रम और इमारत-ए-शरीआ ने चांद की पुष्टि की
    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न भागों में ईद का चांद नजर आने की खबरें हैं। सभी बड़ी मस्जिद और संगठनों की रुयत-ए-हिलाल कमेटियों ने ईद का चांद निकलने की पुष्टि की है और यह फैसला लिया है कि शनिवार को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

    गौरतलब है कि ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान महीने के एक महीने के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने मस्जिद से ऐलान करते हुए बताया है कि दिल्ली सहित देश के कई भागों से ईद का चांद निकलने की पुष्टि की गई है। जामा मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद आयोजित मरकजी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की मीटिंग हुई है। बैठक में दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों से ईद के चांद निकलने के बारे में जानकारी प्राप्त की गई है। बैठक में फैसला लिया गया है कि कल शनिवार को ईद मनाई जाएगी। शाही इमाम ने देशभर के मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद भी पेश की है।

    इसी तरह चांदनी चौक स्थित शाही मस्जिद फतेहपुरी के इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी ईद के चांद निकलने की ऐलान करते हुए देशभर के मुसलमानों कल शनिवार को ईद मनाने की अपील की है। जमीयत अहले हदीस के अमीर मौलाना असगर अली इमाम सल्फी मेहंदी ने भी ईद का चांद नजर आने का ऐलान करते हुए शनिवार को ईद मनाए जाने की अपील की।

    इसी तरह इमारत-ए-शरीआ हिंद की रुयत-ए-हिलाल कमेटी की मगरिब की नमाज के बाद बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित मुख्यालय में बैठक हुई। नायब अमीर-ए-शरीअत दिल्ली मुफ्ती जकावत हुसैन कासमी की अध्यक्षता में आयोजित इस मीटिंग में चांद देखने की व्यवस्था की गई। इसमें दिल्ली समेत देश के अन्य भागों जैसे कर्नाटक के बेलगाम, मैसूर, रायचूर, तुमकुर, उत्तर प्रदेश के देवरिया, कुशीनगर, मुजफ्फरनगर, झारखंड के रांची, बिहार के मधुबनी, दरभंगा, गया, बख्तियारपुर, सहरसा, पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के अलावा हरियाणा और अंडमान निकोबार से भी ईद का चांद नजर आने की सूचना मिली। इसके बाद इमारत-ए-शरीआ ने भी शनिवार के दिन ईद का त्योहार मनाए जाने का ऐलान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
    Next Article गैंगरेप की शिकार नाबालिग ने 25 हफ्ते का भ्रूण हटाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version