Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जयमंगला वाहिनी ने परशुराम जयंती पर निकाली बिहार की सबसे लंबी शोभा यात्रा
    राज्य

    जयमंगला वाहिनी ने परशुराम जयंती पर निकाली बिहार की सबसे लंबी शोभा यात्रा

    adminBy adminApril 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र की समन्वित शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम जयंती की हर और धूम मची है। अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती को लेकर शनिवार को सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है।

    बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह तथा राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की बधाई दी है। दूसरी को विभिन्न संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर जयमंगला वाहिनी परिवार ने बिहार का सबसे लंबा शोभा यात्रा निकाला। एशिया फेमस झील काबर के बीच स्थित सिद्धपीठ जयमंगला गढ़ से शुरू बाबा परशुराम समरसता धर्म यात्रा मंझौल, सिउरी, कोरिया, मोहनपुर, खम्हार, रजौड़ा, बेगूसराय, जीरोमाइल, बीहट, सिमरिया पुल, हाथीदह होते हुए परशुराम मंदिर मोकामा तक गई।

    जयमंगला वाहिनी के भगवा ध्वज और दंड के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए तथा विभिन्न संगठनों द्वारा रास्ते में जोरदार स्वागत किया गया। हर-हर महादेव चौक सहित कई जगहों पर धर्म यात्रा में शामिल लोगों के लिए विशेष व्यवस्था किए गए थे। जीरोमाइल एवं बीहट में भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

    ईद के दिन ही परशुराम जयंती पर आयोजित इस भव्य और विशाल शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मंझौल डीएसपी के नेतृत्व प्रशासन की टीम जहां जयमंगला गढ़ से ही यात्रा को स्कॉट कर रही थी। वहीं, जिला मुख्यालय में सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व बड़ी संख्या में पुलिस टीम सुरक्षा को लेकर चौकस थी। पूरे रास्ते में अन्य जगहों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

    समरसता यात्रा में शामिल जयमंगला वाहिनी के अमर ने बताया कि भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक भगवान परशुराम की जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन अक्षय तृतीया का त्योहार भी मनाया जाता है। महर्षि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र परशुराम जी भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे। शोभा यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। विभिन्न चौक-चौराहे रजौड़ा, हरदिया, पन्हास, सुभाष चौक, हर-हर महादेव चौक, जीरोमाइल, हाथीदह में युवाओं ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडा पानी, शरबत, लस्सी आदि का इंतजाम किया। इसके लिए साधुवाद।

    कुमार मनीष ने शोभा यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पिछले वर्षों की तरह ही बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल होकर समरसता के भाव को मजबूत किया। के सभी वर्ग के लोगों ने जिस तरीके से इसमें अपनी सहभागिता दी है इसका संदेश ना सिर्फ बिहार, बल्कि आसपास के राज्यों में भी जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखनन घोटाला: दाहू यादव के पिता को कोर्ट में किया गया पेश, ईडी ने न्यायिक हिरासत में भेजा
    Next Article नवादा में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, सात घायल
    admin

      Related Posts

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025

      छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

      July 27, 2025

      हरिद्वार के मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ में 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version