Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को करेंगे बिहार के नौ एफएम केन्द्र का शुभारंभ
    देश

    प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को करेंगे बिहार के नौ एफएम केन्द्र का शुभारंभ

    adminBy adminApril 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के पटना और प्रमंडल मुख्यालय के बाद अन्य जिलों के लोग भी अब एफएम सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए बेगूसराय के साथ ही कटिहार, जमुई, बांका, लखीसराय, बक्सर, शेखपुरा, नवादा एवं सिकंदरा में एफएम ट्रांसमीटर लगा दिया गया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सभी एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लोगों को सुबह से छह बजे से रात 11 बजे तक एफएम की सेवा मिलेगी। पहले चरण में अभी सभी जगह के उपभोक्ता विविध भारती पर गानों के साथ-साथ समाचार भी सुनेंगे। इसके बाद स्थानीय भाषा में भी उनके लिए सेवा शुरू की जाने की तैयारी है।

    बेगूसराय में प्रसार भारती के बंद हो चुके दूरदर्शन केंद्र में इसकी शुरुआत की जा रही है। रिले कक्ष में एफएम प्रसारण के लिए एक सौ वाट का सर्वर रूम बनाया गया है। जिसके तहत शहर के चारों दिशाओं में दस किलोमीटर के रेडियस में एफएम का ट्रायल प्रसारण एक दिसम्बर से ही चल रहा है। अभी सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लोग इसकी सुविधा ले रहे हैं।

    प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद बेगूसराय वासियों को सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक 100.1 मेगा हर्टज पर एफएम की सेवा मिलेगी। अभी सिर्फ विविध भारती की सेवा मिलेगी। जिसके तहत गाना के बीच-बीच में प्रति घंटा समाचार प्रसारित किए जाएंगे। उसके बाद जल्द ही दरभंगा रेडियो स्टेशन से कनेक्ट कर यहां क्षेत्रीय भाषा मैथिली में भी एफएम सेवा का प्रसारण किया जाएगा।

    प्रसारण के लिए अभी एक सौ वाट का सर्वर रूम बनाया गया है। इससे दस से 13 किलोमीटर तक के लोगों को सुविधा मिल रही है। लोगों के डिमांड के आधार पर इसका पावर बढ़ाया जाएगा तो पूरे जिले के लोगों को एफएम सेवा मिल सकेगी। ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों पर सात-आठ सौ का किट लगाकर इस मनोरंजक सेवा का लाभ लिया जा सकेगा, इसके अलावा मोबाइल पर भी सुन सकेंगे।

    प्रसारण केंद्र बेगूसराय के टेक्नीशियन-सह-इंचार्ज नीरज कुमार ने बताया कि 31 दिसम्बर 2021 को बेगूसराय दूरदर्शन केंद्र बंद कर दिया गया था, लेकिन अब फिर से इसका पुनरुद्धार हो गया है। एक दिसम्बर 2022 से एफएम प्रसारण सेवा का ट्रायल शुरू किया गया। ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा, दक्षिण में मटिहानी बांध तक, उत्तर में वीरपुर तक, पश्चिम में गौड़ा तक बेगूसराय के एफएम का प्रसारण सुना जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि पूर्व की सरकारों में बंद हो चुके सरकारी प्रतिष्ठानों को समाप्त ही कर दिया जाता था। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेन्द्र मोदी बंद प्रतिष्ठानों को पुनर्जीवित कर रहे हैं। जिसमें मोदी सरकार प्रसार भारती को भी पुनर्जीवित कर रही है। रंग-बिरंगे चैनल आने के कारण लोग ब्लैक एंड वाइट दूरदर्शन को भूल गए तो मोबाइल ने रेडियो की उपयोगिता खत्म कर दी। अब नई तकनीक से जुड़ने के कारण लोग टीवी पर दूरदर्शन से जुड़ चुके हैं। दूरदर्शन रिले केंद्रों से एफएम की सेवा दी जा रही है। जो डिजिटल होते भारत की एक बड़ी पहल साबित होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआयकर का तमिलनाडु में रियल एस्टेट कंपनी जी-स्क्वायर के 50 ठिकानों पर छापा
    Next Article अतीक की पत्नी शाइस्ता के विदेश भागने की आशंका में पुलिस की जांच तेज
    admin

      Related Posts

      236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

      May 19, 2025

      बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार

      May 19, 2025

      मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version