Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य में हनी ट्रैप गिरोह सक्रिय, पुलिस की जांच है बांकी, भाजपा विधायक सीपी सिंह को आया ‘डर्टी वीडियो कॉल’
    Top Story

    राज्य में हनी ट्रैप गिरोह सक्रिय, पुलिस की जांच है बांकी, भाजपा विधायक सीपी सिंह को आया ‘डर्टी वीडियो कॉल’

    adminBy adminApril 25, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मंत्री बन्ना गुप्ता पहले से इस मामले में हैं फंसे
    -बन्ना मामले में दो महिलाएं भी आयीं सामने
    -पुलिस में मामला कराया गया है दर्ज
    आजाद सिपाही सवंददाता
    रांची/जमशेदपुर। भाजपा विधायक सीपी सिंह को 24 अप्रैल की रात 1.15 में महिला का डर्टी वीडियो कॉल आया। इससे दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक डर्टी वीडियो वायरल हुआ था। बन्ना ने इस वीडियो को फर्जी बताया और जांच कराने की मांग की। इस बीच दो महिलाएं बन्ना गुप्ता मामले में खुद को शामिल किये जाने पर आपत्ति जतायी है। रांची से लेकर जमशेदपुर तक हर तरफ से मामला पुलिस के पास दर्ज करा दी गयी है। अब पुलिस ही मामले की जांच कर इस पर से पर्दा उठा सकती है। हालांकि इन मामलों के बाद चर्चा यह शुरू हो गयी है कि राज्य में हनी ट्रैप गिरोह सक्रिय हो गया है। सेक्सटार्सन और बदनाम करने के लिए इसका इस्तामल शुरू हो गया है। इस बीच इन मुद्दों को लेकर राजनीति भी खूब चल रही है। भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस में भी इस मामले को लेकर गतिविधि बढ़ गयी है। आलाकमान तक मामले को पहुंचा दिया गया है।

    महिला ने मुझसे अश्लील बात की: सीपी सिंह
    भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि सोमवार 24 अप्रैल की रात एक अज्ञात नंबर से वाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। इस वक्त रात का 1.15 हो रहा था। चुंकी मैं हर फोन को खुद ही उठाता हूं, इसलिए उसे भी उठा लिया। यह फोन 7408335243 से आया था। जैसे ही मैं ने फोन उठाया तो उधर से किसी महिला के द्वारा अश्लील बातें सुनायी दी। महिला आपत्तिजनक स्थिति में थी। मैं ने फोन काटने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं कटा। इसके बाद में ने फोन ही स्वीच आॅफ कर दिया। सीपी सिंह मंगलवार को रांची में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
    सीपी सिंह ने कहा कि उनकी आदत है कि वह 24 घंटे फोन खुद उठाते हैं। चाहे वह किसी अज्ञात व्यक्ति का ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि कॉल लगभग 30 सेकंड का रहा होगा। मुझे वीडियो कॉल की आदत नहीं थी, इसलिए मैंने फोन कान पर ही लगाया। बाद में लगा कि वह वीडियो कॉल था। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉल पर महिला ने अश्लील बातें करने का प्रयास किया। मोबाइल स्क्रीन में दिख रही अज्ञात महिला काफी अस्त-व्यस्त और नग्न हालत में थी। फोन काटने पर कटा नहीं, तो स्वीच आॅफ कर दिया। सीपी सिंह ने कहा कि पूरे मामले की सूचना लालपुर थाना को मैंने दे दी है। सीपी सिंह ने कहा कि वीडियो कॉल में महिला ने वही किया जो अक्सर सेक्सटॉर्शन के मामलों में दिखता है। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता और मुझे किये गये वीडियो कॉल प्रकरण की जांच होनी चाहिए। इस घटना की अविलंब जांच कर आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

    बन्ना गुप्ता मामला: एक महिला ने पुलिस में की शिकायत, दूसरे ने वीडियो जारी किया
    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़े वायरल अश्लील वीडियो को लेकर दो महिलाएं सामने आयीं हैं। एक महिला ने पुलिस में खुद को बदनाम किये जाने की शिकायत की है, तो दूसरी ने वीडियो बना कर खुद को इस प्रकरण में बदनाम करने का आरोप लगाया है। एक महिला जमशेदपुर की, तो दूसरी रांची की है। रांची की महिला का नाम आरुषि वंदना है। उन्होंने हटिया डीएसपी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। हटिया डीएसपी ने युवती के आवेदन को जगन्नाथपुर थाने को जांच के लिए फॉरवर्ड कर दिया है। आरुषि ने पुलि को दी शिकायत में कहा है कि मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उनके फेसबुक प्रोफाइल पर जाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वह लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रही हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ उनका भाई-बहन का संबंध है। कुछ लोगों द्वारा उनके फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने से मान-सम्मान को ठेस पहुंच रहा है।
    उधर, बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, उसने एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में जमशेदपुर की महिला कह रही है कि वह बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं है। महिला की तरफ से जारी किया गया है। महिला ने कहा है कि मैं नौकरी करती हूं। मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेरी फोटा एडिट की गयी है। मैं मंत्री बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं हूं। फोटो, वीडियो वाइस कॉल चैट मैं अपने पति के साथ करती थी। वही सब कुछ एडिट है, इसमें बड़ी साजिश हैं। मेरा फोटो गलत इस्तेमाल किया गया है। मैं कभी बन्ना गुप्ता से मिली भी नहीं हूं। मेरे घरवालों का बुरा हाल है। मेरे घरवाले सदमा झेल नहीं पा रहे। मैं सभी से अपील करती हूं, इन सारे वीडियो को सोशल मीडिया से हटाया जाये। जिसने भी यह बड़ी साजिश की है, मैं प्रशासन से उम्मीद करती हूं कि वह सामने आये।

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मामले पर राजनीति तेज
    रांची । स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो को लेकर राजनीति तेज है। सांसद निशिकांत दुबे के साथ निर्दलीय विधायक सरयू राय भी इस मामले में कूद पड़े हैं। सरयू राय ने ट्वीट कर लिखा है कि मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ अश्लील चैट करनेवाली महिला के बिरसा नगर जोन 11 का गेट शाम 4 बजे खुला। 5 बजे वह अन्य तीन महिलाओं के साथ ह्वाइट वैगन-आर कार से कहीं निकल गयी। कार उस फर्नीचर हाउस का ड्राइवर छोटू चला रहा था, जिसमें वह काम करती है। पुलिस सक्रिय रहती, तो वह युवती पकड़ में आ जाती।
    उधर, बन्ना गुप्ता ने अपने वायरल वीडियो को एडिटेड बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि जो महिलाएं मेरे पास किसी काम को लेकर आती हैं, उनसे ही मेरे व्यवहार के संबंध में पूछा जा सकता है। मेरा व्यवहार उनके प्रति एक मंत्री जैसा होता है या भाई जैसा है। विरोधी निचले स्तर तक जा चुके हैं।
    इस बीच प्रदेश कांग्रेस ने प्रभारी अविनाश पांडेय को पूरे घटना की जानकारी दे दी है। उन्होंने आलाकमान को सारी बातों से अवगत करा दिया है। चर्चा है कि पार्टी बन्ना गुप्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, 15 घायल
    Next Article इडी ने आइएएस छवि रंजन से मांगा संपत्ति का ब्योरा
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेशी महिला को कब भेजेंगे वापस? झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

      November 20, 2026

      रांची के BAU कैंपस में बड़ी चोरी, 320 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी और लाइसेंसी राइफल ले उड़े चोर

      November 20, 2026

      झारखंड के JMM विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, 22 नवंबर को विधानसभा में मिलेगा सम्मान

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version