Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लातेहार : जेजेएमपी का एरिया कमांडर ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    Top Story

    लातेहार : जेजेएमपी का एरिया कमांडर ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

    adminBy adminApril 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एरिया कमांडर सत्येंद्र उरांव ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सतेंद्र उरांव मुख्य रूप से पलामू जिले के पाकी थाना क्षेत्र अंतर्गत इरगु गांव का रहने वाला है। लातेहार एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में उसने एसपी और सीआरपीएफ के कमांडेंट के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उसे सम्मानित किया।

    एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि सत्येंद्र उरांव पिछले चार वर्षों से जेजेएमपी संगठन के एरिया कमांडर के रूप में सक्रिय था। इस पर वर्ष 2021 में हुए सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में भी शामिल होने का मामला दर्ज था। इसके अलावा इस पर कई अन्य मुठभेड़ में भी शामिल होने का आरोप था। एसपी ने बताया कि नक्सलियों से मोहभंग होने के बाद इसने सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट बीके त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारियों से संपर्क कर आत्मसमर्पण की जानकारी प्राप्त की और गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों से भी अपील किया है कि सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करें।

    वहीं आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली सत्येंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई भी नक्सली संगठन में शामिल था। लेकिन वर्ष 2018 में एक मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद वह नक्सलियों के संपर्क में आया और संगठन में शामिल हुआ था। लेकिन बाद में उसे लगा कि यह रास्ता सिर्फ बर्बादी का है, इसीलिए उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया ।

    आत्मसमर्पण करने के बाद नक्सली सत्येंद्र उरांव को एसपी तथा अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट वीके त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कनौजिया, पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक प्रदीप यादव के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक बरकरार
    Next Article गिरिडीह में दो ट्रकों की टक्कर, चालक जिंदा जला
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version