Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सैम करन जैसे खिलाड़ियों की वजह से पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 में मजबूत दिख रहा है: हरभजन सिंह
    स्पोर्ट्स

    सैम करन जैसे खिलाड़ियों की वजह से पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 में मजबूत दिख रहा है: हरभजन सिंह

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में पंजाब किंग्स की टीम आज अपने घरेलू मैदान मोहाली के पीसीए स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। जब ये दोनों टीमें आखिरी बार मिलीं थीं, तो पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को उसी के घर में दो विकेट से हरा दिया था। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह पिछले कुछ मैचों में नियमित कप्तान शिखर धवन की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे युवा सैम करन से काफी प्रभावित हैं।

    स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव में हरभजन सिंह ने कहा, “सैम करन ने शिखर की अनुपस्थिति में कप्तानी को अच्छी तरह से संभाला है। गेंद के साथ-साथ वह बल्ले से भी प्रभावशाली दिखे। सैम जैसे खिलाड़ियों की वजह से पंजाब की टीम मजबूत दिखती है।”

    इस बीच, गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में दूसरी बार एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी जीत की नाबाद लय जारी रखी और टाटा आईपीएल में अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक पारी के बाद कप्तान संजू सैमसन ने तीन स्पिनरों का बेहतरीन उपयोग किया जिसकी बदौलत राजस्थान ने चेन्नई को 32 रनों से हरा दिया। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए, भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा कि सीएसके जैसी टीम को दो बार हराना टाटा आईपीएल में कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।

    इरफान ने कहा, “यशस्वी की बल्लेबाजी और संजू सैमसन की कप्तानी ने आरआर को शीर्ष पर पहुंचा दिया है। सैमसन प्रशंसा के पात्र हैं। सीजन में दो बार सीएसके जैसी मजबूत टीम को हराना आसान नहीं है, लेकिन संजू ने जबरदस्त तैयारी और बेहतरीन रणनीति के दम पर इस टीम के खिलाफ 2-0 का स्कोर हासिल किया।”

    भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भी सैमसन की परिपक्वता की सराहना की और कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपने स्पिनरों को फॉर्म में चल रही सीएसके बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ रोटेट किया वह सराहनीय था। शास्त्री ने कहा, “संजू सैमसन एक कप्तान के रूप में परिपक्व हो गए हैं। वह अपने स्पिनरों का बहुत अच्छा उपयोग करते हैं। केवल एक अच्छा कप्तान ही तीन स्पिनरों के साथ खेल सकता है और उनका स्मार्ट तरीके से उपयोग कर सकता है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअबुआ राज की बात करने वाली सरकार की असल मंशा बबुआ राज स्थापित करने की : देवशरण भगत
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड की तैयारी शुरू
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version