Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बंगाल में जारी रहेगा तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला
    देश

    बंगाल में जारी रहेगा तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला

    adminBy adminMay 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला पिछले एक हफ्ते से जारी है। रविवार शाम से सोमवार सुबह तक राजधानी कोलकाता में लगातार छिटपुट बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से कम है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आज सोमवार को उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग के साथ ही उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी। इधर दक्षिण बंगाल में कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा पुरुलिया और बांकुड़ा में भी रहरह कर बारिश होती रहेगी जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बुधवार तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है जिससे लोगों को बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, चोटियों में गिर रही है बर्फ
    Next Article खुफिया दस्तावेज लीकः पाकिस्तान की मंत्री ने कहा, दो नावों पर पैर रखकर चलना ठीक नहीं
    admin

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version