Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत और मालदीव ने दो मित्र पड़ोसियों के रूप में रिश्तों को नया आकार दिया
    देश

    भारत और मालदीव ने दो मित्र पड़ोसियों के रूप में रिश्तों को नया आकार दिया

    adminBy adminMay 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय यात्रा में दीर्घकालिक साझेदारी को किया मजबूत
    – दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय मालदीव यात्रा ख़त्म होने पर बुधवार को संयुक्त बयान जारी किया गया। मालदीवियन समकक्ष मारिया दीदी के निमंत्रण पर गए राजनाथ सिंह ने भारत और मालदीव के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों की एक विस्तृत शृंखला पर चर्चा की और रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने मालदीवियन समकक्ष रक्षा मंत्री मारिया दीदी के निमंत्रण पर 01 मई 2023 को माले पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर देते हुए आम सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत को स्वीकारा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून और नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान करने के महत्व को रेखांकित किया और इन सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    दोनों पड़ोसी देशों ने संयुक्त अभ्यास और सैन्य अधिकारियों की यात्राओं सहित रक्षा सहयोग में हुई प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और विशेषज्ञता को साझा करने के महत्व को भी नोट किया। दोनों मंत्री रक्षा व्यापार, क्षमता निर्माण और संयुक्त अभ्यास के क्षेत्रों सहित सहयोग के लिए अतिरिक्त रास्ते तलाशने पर सहमत हुए। उन्होंने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच लोगों से लोगों के संपर्क और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

    संयुक्त बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद से शिष्टाचार मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने मारिया दीदी और मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह की उपस्थिति में मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बलों (एमएनडीएफ) को एक फास्ट पेट्रोल वेसल और एक लैंडिंग क्राफ्ट आक्रमण जहाज सौंपा। मालदीवियन राष्ट्रपति सोलिह की हाल की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों जहाज उपहार में देने की घोषणा की थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि मालदीव को भारत की ओर से दो जहाज सौंपना हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

    इस यात्रा के दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों ने संयुक्त रूप से मालदीव तट रक्षक ‘एकथा हार्बर’ की आधारशिला रखी। कोस्ट गार्ड हार्बर का विकास और मरम्मत की सुविधा भारत की सबसे बड़ी अनुदान सहायता परियोजनाओं में से एक है। यात्रा समाप्ति पर रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने गर्मजोशी पूर्ण और सौहार्दपूर्ण आतिथ्य की सराहना की। दोनों पक्षों ने अपने देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की फिर से पुष्टि करते हुए कहा कि वे भविष्य में बातचीत और सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हैं। इस यात्रा ने अपने-अपने देशों और क्षेत्र की सुरक्षा एवं समृद्धि को बढ़ाने के लिए दो मित्र पड़ोसियों के रिश्तों को नया आकार दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन में मॉर्शल लॉ अगस्त तक बढ़ा, रूस पर हमला कर मालगाड़ी पलटाई
    Next Article गुमला : आंगनबाड़ी केन्द्र में पांच साल बच्ची की गला काट कर हत्या
    admin

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 72 घंटे में भुगतान का वादा था पर किसानों को नहीं मिली फसल की कीमत : बाबूलाल
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      • मधु कोड़ा ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, राज्य के मौजूदा ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version