Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»सर्बिया के स्कूल में छात्र ने गोलीबारी कर आठ साथियों को मार डाला, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत
    विदेश

    सर्बिया के स्कूल में छात्र ने गोलीबारी कर आठ साथियों को मार डाला, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत

    adminBy adminMay 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेलग्रेड। सर्बिया के एक स्कूल में छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी कर अपने साथी आठ बच्चों को मार डाला। इस दौरान स्कूल के एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गयी।

    सर्बिया के सेंट्रल बेलग्रेड स्थित ब्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल रोज की तरह बुधवार सुबह भी खुला था। स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे जब स्कूल में पढ़ाई शुरू हो चुकी थी, स्कूल से ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। सर्बिया पुलिस के अनुसार सातवीं कक्षा के एक छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 14 वर्षीय उक्त किशोर ने अपने साथियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली चलने से वहां चीख-पुकार मच गयी। सुरक्षाकर्मियों ने उक्त किशोर को रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी गोली का सामना करना पड़ा। बाद मे वहां पहुंची पुलिस ने गोलीबारी करने वाले किशोर को हिरासत में लिया।

    फायरिंग के कारण मची चीख-पुकार के बीच आठ बच्चों की मौत हो गयी। स्कूल के एक सुरक्षाकर्मी को भी गोली का शिकार होकर जान गंवानी पड़ी। गोलीबारी में पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गयी है। घटना की सूचना पाकर स्कूल पहुंचे बच्चों के माता-पिता बेहद घबराए हुए हैं। पुलिस ने स्कूल की घेराबंदी कर ली है। पता चला है कि गोलीबारी करने वाला छात्र अपने पिता की बंदूक लेकर आया था। पहले से ही बंदूकों के लाइसेंस के लिए कड़े नियमों वाले सर्बिया में इस घटना के बाद नए सिरे से इस मसले पर चर्चाएं शुरू हो गयी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी को होना होगा हाज़िर
    Next Article दिल्ली एनसीआर में 20 ठिकानों पर छापेमारी, लाखों की नकदी के साथ 6 गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      पाकिस्तान-भारत के मौजूदा तनाव ने अफगानिस्तान की चिंता बढ़ाई

      May 8, 2025

      तालिबान और एनआरएफ एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत

      May 8, 2025

      सिस्टीन चैपल से निकला काला धुआं, अब तक नहीं चुना गया नया पोप

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version