रांची। तीन साल के बाद हज की रौनक फिर से लौट रही है। हज यात्रा 2023 में अब कुछ ही दिन रह गए हैं संभवत 21 मई को रांची एयरपोर्ट से हज की पहली और सीधी उड़ान मदीना के लिए उड़ान भरेगी। बता दें, हज हाउस में गुरुवार को हज कमेटी की आपात बैठक हुई इसमें तमाम इंतजाम को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में हज कमेटी आॅफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि इस बार कुल 2767 हज यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। इनमें से 2376 रांची एयरपोर्ट से और 351 कोलकाता के माध्यम से उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा कि हज की तैयारी शुरू हो गयी है लेकिन एक परेशानी वाली खबर यह है कि हज कमेटी आॅफ इंडिया ने गो फर्स्ट एयरलाइन से करार किया है, जो दिवालिया घोषित हो गयी है। जिसका आॅपरेशन भी रुक गया है, जिसको लेकर वह बहुत चिंतित है। इस विषय पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा है। डॉ इरफान अंसारी कहा कि लगभग 28 सौ जायरीनों ने हज यात्रा के एवज में साढ़े चार लाख रुपये के हिसाब से 126 करोड़ रुपए जमा करा चूके है। इनलोगों में यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति है। जल्द इसका निदान नहीं निकला तो वे खुद दिल्ली जायेंगे। इधर, डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि हज यात्रा मुसलमानों की सबसे पवित्र यात्रा है। दुनिया भर से करोड़ों हज यात्री हज के लिए मक्का में जमा होते हैं और फिर मदीना की यात्रा भी होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार की ओर से पहल की जाये। 8 मई को प्रोजेक्ट भवन में हज यात्रा को सफल बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी है जिसमें पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी का और कस्टम विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को 2 दिन पहले हज हाउस में आना पड़ता है। यहां विभिन्न प्रकार के कागजात की जांच मनी एक्सचेंज और हज कमेटी की तरफ से मिलने वाला उपहार टैग बैग आदि दिया जाता है, जिसके लिए मैन पावर और वॉलिंटियर व्यवस्था कर ली गयी है।
गो फर्स्ट एयरलाइन की दिवालिया घोषित होने पर झारखंड हज कमेटी की आपात बैठक हुई
Previous Articleत्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 242 करोड़ की कार्य योजना स्वीकृत
Related Posts
Add A Comment