Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»बुलेट खरीदने के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां- बाप पर किया जानलेवा हमला
    झारखंड

    बुलेट खरीदने के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां- बाप पर किया जानलेवा हमला

    adminBy adminMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। नगर थाना इलाके के शिव मोहल्ला में बुलेट खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज नशेड़ी बेटे ने अपने ही मां-बाप की जान लेने की कोशिश की। गंभीर स्थिति में दंपती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है जबकि आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेटे अफजल अहमद के हमले से जख्मी बाप मोहम्मद शब्बीर अहमद और मां ताहिरा यास्मीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया गया। आरोपित अफजल अहमद को नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार शब्बीर अहमद शिव मोहल्ला में एक छोटा सा तंबाकू की दुकान चलाते हैं। पिछले दिनों ही शब्बीर अहमद ने अपने बेटे के कहने पर उसे एक बाइक खरीद कर दिया था, लेकिन पिछले कई दिनों से नशेड़ी बेटे ने बुलेट खरीद कर देने की बात को लेकर अपने मां बाप पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।इसी क्रम में गुरुवार शाम में अफजल अहमद नशे की हालत में घर आया और पिता से बुलेट खरीदने की जिद करने लगा। इस दौरान पिता ने उसे जब कुछ दिन रुकने को कहा, तो नशे में चूर बेटे ने अपने पिता पर भुजाली से वार कर दिया। बेटे के वार से पति को बचाने मां आई, तो बेटे ने उस पर भी भुजाली से वार कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान हो हल्ला होने पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मदद के लिए आए और दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिडनी के स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों का हमला
    Next Article हाई कोर्ट ने पूछा, क्यू कांप्लेक्स के निर्माण के लिए 120 करोड़ देने के आग्रह पर क्या निर्णय हुआ?
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version