काठमांडू: श्रीलंका में तेज बारिश के कारण जगह जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। तेज बारिश के बाद भूस्खलन की हुयी घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ घटनाओं के बाद राहत, बचाव कार्य जारी है।
इस समय श्रीलंका के कलुतारा जिले में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। यहाँ कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। यहाँ दो अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में शुक्रवार को छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।
बारिश के बाद बढ़े जलस्तर कारण घरों और अन्य स्थानों में फंसे लोगों की सहायता के लिए वायुसेना के हेलीकाप्टर भेजे गए हैं। वहीँ बारिश के बाद लगातार भूस्खलन जारी है। जिससे प्रभावित क्षेत्र को खाली करवा लिया गया है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने शुक्रवार को देश के कई क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की। डीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि प्रभावित लोगों की सही संख्या का अभी अनुमान नहीं लग पाया है, लेकिन कई क्षेत्रों में बचाव और निकासी अभियान जारी है। भूस्खलन की घटनाओं के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिससे बचाव कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।