Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारतीय सैनिकों ने ब्रिटेन में गुंजाया ‘भारत माता की जय-बजरंग बली की जय’ का नारा
    देश

    भारतीय सैनिकों ने ब्रिटेन में गुंजाया ‘भारत माता की जय-बजरंग बली की जय’ का नारा

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – इंग्लैंड के सैलिसबरी मैदान में युद्धाभ्यास ‘अजेय वॉरियर-23’ का हुआ समापन
    – भारतीय और ब्रिटिश सेना के बीच रक्षा सहयोग में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
    नई दिल्ली। ब्रिटेन के सैलिसबरी मैदान में भारत के साथ संयुक्त-सैन्य अभ्यास ‘अजेय वॉरियर-23’ आज सम्पन्न हो गया। 15 दिन तक चले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के समापन समारोह में भारतीय जवानों ने ‘भारत माता की जय-बजरंग बली की जय’ के जयकारे से समां बांध दिया। इस अभ्यास में यूनाइटेड किंगडम से सेकेंड रॉयल गोरखा राइफल्स और भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट के सैनिकों ने हिस्सा लिया। यह युद्धाभ्यास भारतीय और ब्रिटिश सेना के बीच रक्षा सहयोग में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक बढ़ावा देगा।

    भारत और यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘अजेय वॉरियर-23’ का 7वां संस्करण 27 अप्रैल को ब्रिटेन के सैलिसबरी मैदान में शुरू हुआ था। यह युद्धाभ्यास भारत और यूनाइटेड किंगडम का द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है, जो यूनाइटेड किंगडम और भारत में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास का पिछला संस्करण अक्टूबर, 2021 में उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजित किया गया था।

    भारतीय सेना की टुकड़ी वायु सेना के सी-17 विमान से 26 अप्रैल को स्वदेशी हथियारों और उपकरणों के साथ ब्रीज़ नॉर्टन पहुंची थी। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंधों का निर्माण करना, एक-दूसरे की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाना और संयुक्त राष्ट्र के शासनादेश के तहत शहरी और अर्ध-शहरी माहौल में कंपनी-स्तरीय उप-पारंपरिक संचालनों को करते हुए एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

    इस अभ्यास के दायरे में बटालियन स्तर पर कमांड पोस्ट अभ्यास (सीपीएक्स) और कंपनी स्तर पर क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (एफटीएक्स) को शामिल किया गया। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं ने विभिन्न सिम्युलेटेड स्थितियों में अपने परिचालन कौशल का परीक्षण करने वाले विभिन्न मिशनों में भाग लिया। इसके अलावा अपने-अपने सामरिक अभ्यासों का प्रदर्शन करके एक-दूसरे के परिचालन अनुभव से जानकारी हासिल की। अभ्यास का मकसद दोनों सेनाओं के बीच भाईचारा और मैत्रीपूर्ण संबंधों को विकसित करना था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकराची में चीनी नागरिकों पर हमला करने जा रहा आत्मघाती हमलावर ढेर
    Next Article कटनी स्टेशन के पास बेपटरी हुए मालगाड़ी के 4 डिब्बे, बिलासपुर-सतना मार्ग प्रभावित
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version