मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल जब पहली बार ऑस्कर के रेड कार्पेट पर कदम रखा था, तब सभी की निगाहें उन पर आकर रुक गई थीं| जुहैर मुराद से सफेद रंग के गाउन में वो गजब की खूबसरत लग रही थीं| इसके बाद से प्रियंका जहां भी गईं हैं, उनके फैशन के चर्चे हर जगह हुए हैं|
उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन में भी प्रियंका के फैशन की हर जगह तारीफ हो रही है| देखिए उनके प्रमोशन से उनके बेस्ट लुक-
प्रियंका ने ‘बेवॉच’ के मियामी में वर्ल्ड प्रीमियर पर नीले रंग का सीक्वेंस गाउन पहना था| इस लुक में प्रियंका की खूब तारीफ हुई थी|
जिम्मी किम्मेल के शो में जाने के लिए प्रियंका ने काले रंग का एक बैकलेस गाउन चुना| इसमें वह काफी हॉट लग रही थीं|
न्यूयॉर्क में फिल्म का प्रमोशन करते वक्त प्रियंका ने सफेद रंग का हाई स्लिट गाउन पहना था|
एक शो में जाने के लिए प्रियंका ने ग्रे कलर की टाइट मिनी ड्रेस पहनी थी| इसके साथ उन्होंने एक लूज कोट को मैच किया|
गुड मॉर्निंग अमेरिका में शामिल होने के लिए प्रियंका ने सफेद रंग की शर्ट और पर्पल कलर की स्कर्ट पहनी थी|