Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम साढ़े पांच बजे
    Breaking News

    कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम साढ़े पांच बजे

    azad sipahiBy azad sipahiMay 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की आज (रविवार) होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक शाम करीब साढ़े पांच बजे होगी।

    उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ वापसी करते हुए कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत में उसके एकमात्र गढ़ से सत्ता से दूर कर दिया है। कांग्रेस ने शनिवार को स्पष्ट बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटें हासिल कर लीं। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें जीती हैं। सत्तारूढ़ भाजपा को 66 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

    कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अभी साफ नहीं है। मगर इस पद के प्रमुख दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार हैं। इस चुनाव में कांग्रेस की निर्णायक जीत ने कर्नाटक में 38 साल पुराने सत्ता-विरोधी लहर के दस्तूर को बरकरार रखा है। वर्ष 1985 के बाद से राज्य की सत्ता में किसी सत्तारूढ़ दल ने लगातार वापसी नहीं की है।

    कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता में आने के पहले दिन से पांच गारंटी लागू करने का वादा किया था। इन वादों में सभी घरों (गृह ज्योति) को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार (अन्न भाग्य) के प्रत्येक सदस्य को 10 किलोग्राम चावल मुफ्त, बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमाधारकों (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (शक्ति) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शामिल है।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत चाहते थे, उन्हें भाजपा मुक्त दक्षिण भारत मिला है। उधर, चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उसका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article”सुरक्षा कवच” बनी मोदी सरकार की जन सुरक्षा योजनाएं, खुर्शीद के परिवार को मिला सहारा
    Next Article MAHARASTRA : अकोला में हिंसा, एक की मौत, धारा 144 लागू
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025

      इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version