Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पलामू में आदिवासी युवती का सिर मुंडवाकर गावं में घुमाया, चार लोग हिरासत में
    Breaking News

    पलामू में आदिवासी युवती का सिर मुंडवाकर गावं में घुमाया, चार लोग हिरासत में

    azad sipahiBy azad sipahiMay 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेदिनीनगर। पलामू जिले में एक आदिवासी युवती का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने और उसके साथ मारपीट किये जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूर्व पंचायत समिति सदस्य पच्चू राम, वार्ड सदस्य बालेश्वर उरांव एवं कन्हाई उरांव सहित चार को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद से युवती डरी हुई है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

    पाटन थाना की पुलिस ने बताया कि रविवार को पंचायत बैठाकर ग्रामीणों ने उसका सिर मुंडवा दिया था।उसके बाद उसे गांव में घुमाया गया था। उसके साथ मारपीट भी की गयी थी। बताया जाता है कि शादी से इनकार करने पर युवती को प्रताड़ित किया गया और जलील करते हुए उसके सिर के बाल मुड़कर, चूना का टिका लगाकर जूते-चप्पल का माला पहनाकर गांव में घुमाया गया और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। पूरी रात युवती जंगल में रोती रही। सूचना मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और जंगल से युवती को गंभीर हालत में बरामद किया। युवती को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती किया गया है।

    पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के जोगियाही पंचायत क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती की शादी गत 19 अप्रैल को होनी थी, लेकिन दरवाजे पर आई बारात के बीच युवती घर से गायब हो गई थी। बारात को वापस लौटना पड़ा था। परिजन समेत गांव वाले इससे काफी गुस्से में थे। इसी बीच युवती ने अपनी भाभी को फोन कर बताया कि वह छतरपुर इलाके में रह रही है। सूचना के तुरंत बाद परिजन छतरपुर पहुंचे और युवती को घर ले आए। दो दिन पहले युवती को घर लाया गया।

    एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान युवती ने जानकारी दी कि उसके घर आने के बाद पंचायत हुई। पंचायत में डेढ़ सौ से अधिक लोग जमा थे। यहां भरी पंचायत उसे प्रताड़ित किया गया।

    युवती ने बताया कि उसे शादी करने की इच्छा नहीं थी। बावजूद उसके घर वाले शादी कर रहे थे। इसी कारण वह घर से निकल गई थी। पंचायत के दौरान सतेन्द्र उरांव, बलेश्वर उरांव, पच्चू राम ने उसकी पिटाई की, जबकि उसकी चचेरी भाभी गीता देवी ने पंचायत के आदेश पर बाल काटे। पंचायत के दौरान कहा गया कि उसने शादी नहीं कर परिवार के साथ-साथ पूरे गांव की इज्जत ले ली है। ऐसे में उसका इस गांव में रहना उचित नहीं है। कुछ लोग उसकी हत्या कर देने की बात कह रहे थे। अंततः उसे मारते पीटते हुए गांव से बाहर कर दिया गया।

    पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत 8 साल पहले ही हो चुकी है। उसके भाई को टीबी की बीमारी है। बड़ी बहन उसकी शादी करवाना चाहती थी। दो दिन पहले जब घर लौटी उसके चचेरे भाई की अगुवाई में पंचायत बुलाई गई और तुगलुकी फरमान सुनाया गया। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article कठिन शब्दों में बना ड्राफ्ट कानून विवाद खड़ा करता है : अमित शाह
    Next Article रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version