Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 को पहले बाबा देवघर में पूजा करेंगी, फिर हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन
    रांची

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 को पहले बाबा देवघर में पूजा करेंगी, फिर हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन

    adminBy adminMay 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 24 मई को पहुंचेंगी। तीन दिनों में वह तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 24 मई को सबसे पहले बाबा मंदिर देवघर में पूजा करेंगी। शाम 5 बजे झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ के साथ सुप्रीम कोर्ट और अन्य उच्च न्यायालयों के लगभग 40 से अधिक जज भी शामिल होंगे।

    24 को राष्ट्रपति मुर्मू के सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है। 25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में दिन के लगभग 11 बजे आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इसका आयोजन केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने किया है।

    इसके बाद रांची लौट कर वह नामकुम में आयोजित ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 26 मई की सुबह एक घंटे विशिष्ट जनों और परिचितों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद लगभग 11 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने गृह सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया। रांची, खूंटी और देवघर के डीसी को इसके लिए अलग से निर्देश भी दिए।

    700 करोड़ से हो रहा है हाईकोर्ट भवन का निर्माण

    हाईकोर्ट के नए भवन के निर्माण का काम रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को मिला था। कंपनी ने 366 करोड़ की पहली प्रशासनिक स्वीकृति के विरुद्ध किए 290 करोड़ के एंग्रीमेंट में हाईकोर्ट के सभी भवनों को तैयार किया। शेष कार्यो को पूरा करने के लिए स्टीमेट बढ़ा कर 697 करोड़ किया गया। विवाद बढ़ा तो सरकार ने जांच के आदेश दिए। कई अभियंताओं पर कार्रवाई हुई। हालांकि अब हाईकोर्ट का पूरा निर्माण कार्य होने तक फिर 700 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंचायत सचिवों को CM हेमंत सोरेन 24 मई को देंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article जेल में छवि रंजन और प्रेम प्रकाश की मुलाकात का मामला: दोषी अधिकारियों को सरकार बर्खास्त करे : राजेन्द्र प्रसाद
    admin

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version