Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»इमरान खान के आवास की तलाशी की मिली अनुमति, जमानत पर इमरान बोले- अंतिम गेंद तक लड़ूंगा
    विदेश

    इमरान खान के आवास की तलाशी की मिली अनुमति, जमानत पर इमरान बोले- अंतिम गेंद तक लड़ूंगा

    adminBy adminMay 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास में इकट्ठा आतंकियों की तलाशी की उनके लीगल सेल से अनुमति मिलने के बाद कभी भी तलाशी अभियान शुरू किया जा सकता है। इससे पहले लाहौर पुलिस को जमान पार्क स्थित इमरान के घर की गहन तलाशी लेने के लिए सर्च वारंट मिल गया है। पुलिस ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक की देखरेख में महिला अधिकारियों सहित एक टीम इमरान पर तलाशी अभियान चलाएगी।

    उधर, पाकिस्तानी पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने गुरुवार को कहा कि पुलिस टीम लाहौर में इमरान खान के जमान पार्क आवास पर उनकी अनुमति के बाद कैमरों के सामने आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाएगी। इससे पहले इमरान खान को 24 घंटे की डेडलाइन दी गई थी कि वह आतंकियों को सौंप दें।

    इमरान ने कहा अंतिम गेंद तक लड़ेंगे
    नौ मई को गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के चलते उनके खिलाफ दायर तीन मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कहा कि देश में मौलिक अधिकार समाप्त हो गया है। उन्होंने इस अवसर पर पर कहा कि वो अंतिम गेंद तक लड़ेंगे। लाहौर आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने इमरान खान को दो जून तक जमानत देते हुए जांच का हिस्सा बनने का निर्देश दिया। खान के खिलाफ दर्ज मामलों में से एक लाहौर में कोर कमांडर हाउस पर हमले से संबंधित है।

    पाकिस्तान में 9 मई को हुई हिंसा के बाद सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वालों की तलाशी अभियान के अंतर्गत पुलिस का आरोप है कि आतंकी इमरान खान के जमान पार्क आवास में छिपे हुए हैं। इसी वजह से पुलिस ने इमरान खान के घर को घेरा हुआ है। जमानत के बाद एटीसी अदालत कक्ष में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि उन्होंने पिछले 35 वर्षों में सरकार द्वारा कभी भी इस तरह की कार्रवाई नहीं देखी। इमरान ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे सभी मौलिक अधिकार समाप्त हो गए हैं, केवल अदालतें अब मानवाधिकारों की रक्षा कर रही हैं। खान ने आगे कहा कि जो भी हो वो आखिरी गेंद तक लड़ेंगे।

    9 मई को आईएचसी परिसर में अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में अशांति फैल गई थी। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार, प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर धावा बोल दिया और लाहौर में एक कोर कमांडर के घर में आग लगा दी। उसके बाद सरकार ने इमरान पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या 10 बताई है जबकि खान की पार्टी का दावा है कि सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में उसके 40 कार्यकर्ताओं की जान चली गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन दिनों के दौरे पर झारखंड पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंचे, जी 7 सम्मेलन में लेंगे भाग
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version