Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर 24 को आएंगी झारखंड, तैयारियां शुरू
    Jharkhand Top News

    राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर 24 को आएंगी झारखंड, तैयारियां शुरू

    adminBy adminMay 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 24 मई को झारखंड आयेंगी। वे 24 से 26 मई तक झारखंड में रहेंगी। उनके कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद सरकार और प्रशासन ने तीन जिलों देवघर, खूंटी और रांची में तैयारियां शुरू कर दी है। ईस्टर्न एयर कमांड के सीनियर मेंटनेंस स्टाफ देवेंद्र श्रीवास्तव आज बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में अहले सुबह पूजा करने के बाद मंदिर की भौगोलिक स्थिति व अलग-अलग जगहों को देखकर रिपोर्ट तैयार की।

    मुर्मू 24 मई को एयरफोर्स के विमान से सुबह सात बजे नयी दिल्ली से रवाना होंगी और सुबह 8:55 बजे देवघर पहुंचेंगी। वहां 9:20 बजे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद 10:20 बजे वह देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी। पूजा के बाद राष्ट्रपति करीब 30 मिनट तक परिसदन में रुकेंगी। यहां पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बाबा मंदिर का स्मृति चिह्न, प्रसाद आदि भेंट की जायेगी। इसके बाद करीब 11 बजे राष्ट्रपति का विमान रांची के लिए रवाना होगा।

    राष्ट्रपति का विमान दोपहर 12:00 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा। बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और 12:30 बजे अलबर्ट एक्का चौक स्थित अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर एक बजे राजभवन पहुंचेंगी। विश्राम करने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में ही दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आदिम जनजाति समूह से मुलाकात करेंगी। शाम पांच बजे से छह बजे तक झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए वे राजभवन लौटेंगी।

    रांची के धुर्वा के तिरिल मौजा में 24 मई को हाई कोर्ट भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में भारत के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सहित कई जस्टिस मौजूद रहेंगे। लगभग 600 करोड़ की लागत से बनकर तैयार झारखंड का नया हाई कोर्ट देश का सबसे बड़ा हाई कोर्ट कैंपस है। इसका क्षेत्रफल सुप्रीम कोर्ट के कैंपस से भी साढ़े तीन गुणा ज्यादा है। इसके लिए झारखंड सरकार की ओर से 165 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसमें 72 एकड़ जमीन पर हाई कोर्ट बिल्डिंग सहित वकीलों के लिए आधारभूत संरचना तैयार की गयी है। शेष जमीन पर न्यायाधीशों और रजिस्ट्री के कर्मियों के लिए आवासों का निर्माण कराया जाना है।

    ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में बीटेक और एमटेक के 2019-23 के करीब 120 विद्यार्थी डिग्री हासिल करेंगे। समारोह में राष्ट्रपति के हाथ से विषयों के टॉपर्स को मेडल दिया जाएगा। समारोह में बीटेक के दो ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच एक-एक गोल्ड और एक-एक सिल्वर मेडल दिया जायेगा।

    एमटेक दो ब्रांच- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद स्पेशलाइजेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ईसीसी विद स्पेशलाइजेशन इन एंबेडेड सिस्टर एंड आईओटी- के टॉपरों के बीच एक-एक गोल्ड मेडल बंटेगा। इसके अलावा एक बेस्ट गर्ल स्टूडेंट मेडल, एक इंस्टीट्यूट मेडल और एक बेस्ट स्टूडेंट शील्ड प्रदान किया जाएगा। इसी दिन शाम चार से पांच बजे तक नामकुम स्थित जेयूटी परिसर में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

    इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

    खूंटी में महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित
    25 मई की सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक खूंटी स्थित स्टेडियम में कल्याण विभाग की ओर से आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। रांची राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 26 मई की सुबह नौ बजे से 10:00 बजे तक उनका विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित है। दिन के 11:30 बजे राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नयी दिल्ली चली जायेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिरोशिमा में हुई मोदी-बाइडन मुलाकात, मोदी के पास आकर गले मिले बाइडन
    Next Article सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
    admin

      Related Posts

      पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

      October 16, 2026

      बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी

      October 16, 2026

      झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      • बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
      • नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी
      • नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 333 करोड़ के राहत कार्यक्रम मंजूर, 487 करोड़ के प्रस्ताव विचाराधीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version