Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जुडकों के पदाधिकारियों के साथ सीएम हेमंत ने की बैठक
    झारखंड

    जुडकों के पदाधिकारियों के साथ सीएम हेमंत ने की बैठक

    adminBy adminMay 22, 2023Updated:May 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अल्बर्ट एक्का, कचहरी चौक और आसपास के क्षेत्र के पुनर्विकास का मास्टर प्लान तैयार, मल्टी लेवल पार्किंग के साथ बनेगा अंडर बाइपास
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर कचहरी चौक और इसके आसपास के एरिया का नजारा बदलनेवाला है। मूलभूत सुविधाओं के साथ यहां लगनेवाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसकी कवायद जारी है। दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लि (जुडको) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जुडको के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित जोनल ब्यूटीफिकेशन एंड रीडेवलपमेंट आॅफ एक्जिस्टिंग स्ट्रीट एंड रिलेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रॉम अल्बर्ट एक्का चौक टू कचहरी चौक एंड सराउंडिंग एरियाज इन रांची के मास्टर प्लान का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन रखा। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव सह नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, जुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर टेक्निकल जुडको गोपाल जी, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रत्यूष चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    वेंडिंग जोन से लेकर बुनियादी ढांचों का होना है सौंदर्यीकरण
    जुडको ने अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक और आसपास के क्षेत्र में मौजूदा सड़क और बुनियादी ढांचे का सौंदर्यकरण तथा पुनर्विकास कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान तैयार किया गया है। मास्टर प्लान के तहत उक्त क्षेत्रों में मुख्य रूप से वेंडिंग जोन के साथ तीन मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जायेगा। ग्रीन एरिया का विस्तारीकरण होगा। विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण कार्य और कचहरी चौक से जेल चौक तक अंडर बाईपास रोड का निर्माण सहित विभिन्न बुनियादी ढांचों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य किया जायेगा।
    ससमय योजनाओं को पूरा करने का सीएम ने दिया निर्देश

    मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कार्य योजना के मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली। मास्टर प्लान के प्रत्येक पहलू को गहराई से समझा और अपनी ओर से कई आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। सीएम ने जुडको के अधिकारियों से कहा कि हमारी सरकार रांचीवासियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सड़कें मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। रांची की कई महत्वपूर्ण सड़कों पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रगति पर है। शहर के बुनियादी ढांचे को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। जुडको आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रांची शहर के बुनियादी ढांचों के विकास के लिए ठोस और बेहतर कार्य योजना बना कर ससमय योजनाओं को पूरा करे।

    जाम की स्थिति से मिलेगी राहत
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक तथा रातू रोड चौक से कचहरी होते हुए जेल चौक तक सड़कों का चौड़ीकरण तथा सुद्धीकरण कार्य किया जाना बेहद जरूरी है। रांची की इन प्रमुख सड़कों में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। प्रत्येक दिन जाम की स्थिति बनती है। इन सड़कों को व्यवस्थित कर लोगों को जाम की स्थिति से बचाया जा सकेगा तथा राहगीरों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री से मिले आइआइएम के निदेशक
    Next Article झारखंड सरकार के पूर्व आप्त सचिव के माता-पिता के हत्यारे को उम्रकैद
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version