Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सत्ता मिलने पर दलित-मुस्लिम को दरकिनार करना कांग्रेस की पुरानी आदत : मायावती
    राज्य

    सत्ता मिलने पर दलित-मुस्लिम को दरकिनार करना कांग्रेस की पुरानी आदत : मायावती

    adminBy adminMay 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कर्नाटक चुनाव में मिली करारी हार को लेकर मायावती ने की समीक्षा बैठक

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी कमियों पर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें कैडर के आधार पर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की हिदायत दी है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता मिलने पर दलित-मुस्लिम को दरकिनार करना इनकी पुरानी आदत है।

    बसपा प्रमुख ने समीक्षा बैठक में खासकर पार्टी का रिजल्ट खराब आने को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों व जिम्मेदारों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर राज्य में पार्टी की तैयारी इस प्रकार से होनी चाहिए कि चुनाव में हवा चाहे किसी भी पार्टी के पक्ष-विपक्ष में हो, बसपा की स्थिति अच्छी रहनी चाहिए। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

    उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के लोगों में इस बात की जागरूकता होना बहुत जरूरी है कि बसपा सरकार होगी तो बाबा साहेब के मानवतावादी कारवां को आगे बढ़ाकर वंचित समाज के करोड़ों लोगों को अपना उद्धार स्वयं करने योग्य बनाया जा सकता है।

    मायावती ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों व उनके जनविरोधी कार्यकलापों के कारण देश में खासकर बढ़ती हुई महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी का अभिशाप, जी तोड़ मेहनत करने वालों को कम मेहनताना, नए-नए सरकारी नियम, कायदों व करों का बढ़ता जंजाल आदि के कारण जनता का त्रस्त होता दिन प्रतिदिन का जीवन अब सत्ताधारी पार्टियों को महंगा पड़ने लगा है।

    बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि दलित एवं मुस्लिम समाज को सत्ता में अपनी उचित भागीदारी और राजनीतिक भविष्य को लेकर अब काफी सजग व सतर्क रहना चाहिए। कर्नाटक में इन वर्गों के लोगों ने एक जुट होकर कांग्रेस को वोट देकर जिताया हैं लेकिन सरकार बनते समय हमेशा की तरह इनकी उपेक्षा की गई है। इनकी दावेदारी की अनदेखी करते हुए इन्हें न तो मुख्यमंत्री बनाया गया और न ही उपमुख्यमंत्री। इससे यही सबक मिलता है कि कांग्रेस को कर्नाटक में भी दलित एवं मुस्लिम समाज के लोग केवल उनके अपने बुरे दिनों में ही याद आते हैं। सत्ता मिलते ही इन्हें दरकिनार कर दिया जाता है। कर्नाटक के लोगों को ही नहीं बल्कि देश भर में इन वर्गों के लोगों को इस कड़वी सच्चाई को समझकर आगे की तैयारी करने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंक की जगह महावीर मंदिर में दो हजार के नोट को खपा रहे लोग
    Next Article बिहार के 23 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version