Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरों में नोट जमा न करें, मुद्रा की कोई कमी नहीं: RBI
    बिजनेस

    घरों में नोट जमा न करें, मुद्रा की कोई कमी नहीं: RBI

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 17, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  रिजर्व बैंक ने आज लोगों से कहा कि वे नकदी को घर में जमा नहीं करें क्योंकि नोट की पर्याप्त आपूर्ति है और इसकी कोई तंगी नहीं है। हालांकि, दूसरी तरफ देश भर में बैंक 1,000 और 500 रुपये के नोट पर पाबंदी के बाद उसे बदलने के लिये उमड़ी भीड़ को काबू करने में संघर्ष करते नजर आये। इस बीच, सरकार ने किसानों तथा उन परिवारों के लिये नकदी निकासी में ढील दी है जिनके घर में शादी है। लेकिन दूसरी तरफ बैंक काउंटर पर नोट बदलने की सीमा आधे से ज्यादा घटाकर 2,000 रुपये कर दी है।

    केंद्रीय बैंक के बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक एक बार फिर आज यह स्पष्ट करता है कि दो महीने पहले शुरू हुई मुद्रा की छपाई बढ़ने के साथ नोटों की पर्याप्त आपूर्ति है। लोगों से अनुरोध है कि वे घबरायें नहीं और घरों में धन जमा नहीं करे।’’ पांच सौ रुपये की निकासी के लिये एटीएम दुरूस्त किये जाने के बाद भी इन मशीनों में नकदी की कमी बनी हुई है। इसका कारण निकासी को लेकर खासा दबाव है।

    नोट बंदी के बाद देश भर में पुराने नोट बदलवाने व दैनिक जरूरतों के लिए पैसा निकलवाने वालों की भीड़ कम होती नजर नहीं आ रही है। बैंककर्मी आज भी इस भीड़ से निपटने की कोशिश में लगे रहे। कुछ एटीएम की प्रणाली को 500 रुपये के नये नोटों के हिसाब से ढाला गया है लेकिन भारी निकासी के कारण उनमें नकदी ज्यादा देर रुक ही नहीं रही। यानी ज्यादातर एटीएम या तो बंद हैं या उनमें पैसा नहीं। हालांकि, नोट बदलवाने आने वालों की तर्जनी पर अमिट स्याही के सरकार के फैसले के बाद इस तरह के लोगों की भीड़ कुछ कम हुई है। अब एक ही दिन में बार बार नोट नहीं बदले जा सकते।

    इस बीच देश भर में बैंकों में एटीएम प्रणाली को नये नोटों के अनुरूप ढालने का काम तेजी से जारी है ताकि इनके जरिए 500 व 2,000 रुपये के नोट वितरण शुरू किया जा सके। नोटबंदी की सबसे अधिक मार सब्जी वालों, ढाबे वालों अन्य फेरी वालों व किराना स्टोरों आदि पर पड़ी है। सीमेंट, बालू व अन्य सामान की आपूर्ति ठप होने से निर्माण क्षेत्र में काम बंद हो गया है और अनेक कामगार बेरोजगार हैं। इस बीच सरकार ने नकदी प्रवाह बढ़ाने के लिये अनेक कदमों की घोषणा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी के बाद भारत को नई आजादी मिल रही : भाजपा
    Next Article ‘सबको आवास’ के तहत तीन साल में एक करोड़ मकानः केंद्र
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में बदलाव नहीं

    June 23, 2026

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स और निफ्टी

    June 23, 2026

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

    June 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार का इस्तीफा: फर्जी एडमिशन और टेंडर मामले में CID जांच तेज
    • हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द
    • जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री
    • बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट ने देखी डीएनए रिपोर्ट, राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
    • कॉलेज में छात्र लाया देसी कट्टा और कारतूस, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version