Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जिओ सिनेमा ने बनाया रिकॉर्ड, धोनी की टीम की जीत को 2.5 करोड़ फैन्स ने देखा
    Top Story

    जिओ सिनेमा ने बनाया रिकॉर्ड, धोनी की टीम की जीत को 2.5 करोड़ फैन्स ने देखा

    adminBy adminMay 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले को आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर जिओ सिनेमा पर रिकॉर्ड लोगों ने देखा है। इस मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हारा दिया। डिजिटल माध्यम से आईपीएल 2023 का प्रसारण कर रहे जिओ सिनेमा ने इस मैच के साथ बीते सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया।

    क्वालीफायर-1 के हाई-वोल्टेज मैच के दौरान रिकॉर्ड 2.50 करोड़ लोगों ने एक साथ लाइव मैच का लुत्फ उठाया। जिओ सिनेमा के इतिहास में यह किसी भी मैच का लाइव प्रसारण देखने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस मुकाबले ने एक महीने पुराने आईपीएल मैच के दौरान बने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 17 अप्रैल को महेन्द्र सिंह धोनी की टीम सीएसके का मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ था। उस मैच के दौरान जिओ सिनेमा पर 2.40 करोड़ लोगों ने एक साथ लाइव आईपीएल मैच देखा था। अब क्वालीफायर-1 के दौरान 2.50 करोड़ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनकर सामने आया है।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को खेले गए क्वालीफायर-1 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात यह मुकाबला 15 रन से हार गई। इसी के साथ महेन्द्र सिंह धोनी की टीम रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई। चेन्नई से मिली इस हार के बाद भी पांड्या की टीम गुजरात को फाइनल में जाने का एक मौका मिलेगा। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जो टीम एलिमिनेटर में जीतेगी, उससे गुजरात क्वालीफायर 2 में खेलेगी। आईपीएल का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐतिहासिक राजदंड ‘सेंगोल’ को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा : अमित शाह
    Next Article कल्याण विभाग के रिटायर्ड क्लर्क मो. मोबिन और कम्पयूटर ऑपरेटर मो. हैदर गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका

      July 1, 2025

      मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल

      July 1, 2025

      जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version