Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरना धर्म कोड लागू करने के साथ हो, मुंडारी एवं कुड़ुख भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की हो पहल : हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    सरना धर्म कोड लागू करने के साथ हो, मुंडारी एवं कुड़ुख भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की हो पहल : हेमंत सोरेन

    adminBy adminMay 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। खूंटी जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से सरना धर्म कोड लागू करने के साथ हो, मुंडारी और कुड़ुख भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की दिशा में पहल करने की मांग की। साथ ही कहा कि आदिवासी समाज की अस्मिता और पहचान को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। क्योंकि, यह उनके मान -सम्मान के साथ जुड़ा हुआ है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के लिए बनने वाली सभी योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। हालांकि, उन्होंने जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के काम की तारीफ की और कहा कि जबसे अर्जुन मुंडा मंत्री बने हैं तबसे वे आदिवासियों के हित के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि जब तक यह मंत्री रहेंगे झारखंड की सक्रियता बनी रहेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है लेकिन उसका जो प्रभाव परिलक्षित होना चाहिए, वह नहीं दिख रहा है। आज भी वे अपने पैरों पर खड़ा होने और आय स्रोत बढ़ाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में आदिवासी समाज आर्थिक रूप से कैसे समृद्ध हो, इस पर हम सभी को गंभीरता के साथ मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के 22 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आदिवासियों के हित में विकास के जो कार्य होने चाहिए, वे नहीं हुए हैं। वे आज भी कई चुनौतियों से संघर्ष कर रहे हैं। विस्थापन का दंश झेलने के साथ पलायन करने को मजबूर हैं।

    वन उपजों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की जरूरत
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के 14 हजार से ज्यादा ऐसे गांव हैं, जो वन उपज से सीधे जुड़े हुए हैं। लाह, इमली, करंज और शहद जैसे कई वन उपज का उत्पादन कर रहे हैं लेकिन उन्हें एमएसपी तय नहीं होने से बाजार मूल्य से काफी कम कीमत मिलती है। यहां बिचौलिया हावी हैं। हमारी सरकार ने सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज फेडरेशन का गठन किया है। इसके माध्यम से उनके वन उपज को एकत्रित किया जाएगा और किसानों को इसका बाजार मूल्य देने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने वन उपज के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि इस दिशा में जल्द ही किसान मेले का आयोजन होगा और किसानों को इससे संबंधित जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा, भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राईफेड) की मैनेजिंग डायरेक्टर गीतांजलि गुप्ता, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय कार्य मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरूता, मंत्री जोबा मांझी, विधायक कोचे मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक विकास सिंह मुंडा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा और महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं हजारों महिलाएं मौजूद थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में 4720 राउंड गोली और हथियार बरामद
    Next Article असम : केन्द्रीय गृह मंत्री ने रखी नेशनल फॉरेन्सिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version