Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मोदीजी आएं या अमित शाह कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जनता मन बना चुकी : गहलोत
    राज्य

    मोदीजी आएं या अमित शाह कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जनता मन बना चुकी : गहलोत

    adminBy adminMay 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर राजस्थान की सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के अजमेर दौरे को लेकर ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का मुद्दा उठाया है। गहलोत ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम लिए बिना उन पर ईआरसीपी प्रोजेक्ट रोकने के लिए मध्यप्रदेश सरकार को उकसाने का आरोप लगाया है। गहलोत जयपुर में गुरुवार को होमगार्ड निदेशालय के नए भवन का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी का काम रुकवाने का प्रयास किया गया। मध्यप्रदेश से जानबूझकर ऑब्जेक्शन करवाया गया। मुझे लगता है मंत्री ने (गजेंद्र सिंह ने) मध्यप्रदेश को भड़काया होगा और ऑब्जेक्शन करने को कहा होगा। पीएम मोदी अजमेर में उसी जगह आ रहे हैं जब वे पांच साल पहले चुनावों के दौरान आए थे और ईआरसीपी पर घोषणा की थी। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं पीएम उस जगह जाएंगे, हो सकता है कि उनको अपने वादे याद आ जाएं और हो सकता है उस दिन कोई घोषणा कर दें। उनको घोषणा करनी चाहिए, इसमें राजनीति की बात नहीं है। ईआरसीपी उनके सरकार की योजना है। इस योजना को आगे बढ़ाना पड़ेगा। इन्होंने रिफाइनरी का काम रोक दिया था कि उनका क्रेडिट कांग्रेस को नहीं मिले। यह तो उनका खुद का प्रोजेक्ट है जिसे हम आगे बढ़ा रहे हैं। हमने 9000 करोड़ का बजट रखा है। हम उनके काम को आगे बढ़ा रहे हैं।

    गहलोत ने कहा कि जलशक्ति मंत्री ही ऐसे हैं जिनकी कोई रुचि ही नहीं है। प्रधानमंत्री ने दौसा में ईआरसीपी पर जो बात कही उसका कोई तुक नहीं है। मैं चाहता हूं कि ईआरसीपी पर कोई दिक्कत है तो तो हम सबको बुलाकर बात करें। मध्य प्रदेश-राजस्थान से बात करें, कोई न कोई हल निकाले। हमें तो मालूम है कि यहां 2005 में मीटिंग हुई थी, तब राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बैठे थे। उस बैठक में मध्यप्रदेश को बांध बनाने की मंजूरी दी गई थी।

    2005 में हुई बैठक मेंं बनी सहमति के आधार पर मध्यप्रदेश तो काम कर रहा है, उनको एनओसी दे रहे हैं, आप बड़े-बड़े बांध बना रहे हैं। हमारी बारी आई तो मना करवा दिया। अब लगता है कि मध्यप्रदेश से जानबूझकर ऑब्जेक्शन करवाया। जब से इस योजना पर हमने काम शुरू किया तो इन्होंने वहां से ऑब्जेक्शन करवाया। मुझे लगता है जलशक्ति मंत्री ने मध्यप्रदेश को कहा होगा कि आपत्ति कीजिए। तभी मध्यप्रदेश ने वह मुद्दा छेड़ दिया जिसे छेड़ना नहीं चाहिए था। यह पीने और सिंचाई के पानी की योजना है, कितने लोगों को इसका लाभ मिलता।

    भाजपा के भ्रष्टाचार के आरोपों पर गहलोत ने कहा कि ये घबराए हुए लोग हैं, कर्नाटक के बाद इनकी हालत खराब हो गई है। कर्नाटक के सीएम के बारे में जो 40 प्रतिशत के आरोप लगे थे, वे आरोप इन पर चिपक गए हैं। राजस्थान में तो सरकार ने जो कर दिखाया है वह देश में किसी राज्य में नहीं हुआ है। एसीबी के इतने छापे पड़े हैं राजस्थान में जितने कहीं नहीं पड़े। 1750 छापों में करप्शन करने वाले अफसरों को पकड़ा गया। कलेक्टर, एसपी तक को एसीबी ने पद पर रहते अरेस्ट किया है, बड़े अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। हमने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस कर रखा है। हम चुनावों में विकास के मुद्दे पर जाएंगे। हमने जनता के लिए जो काम किए हैं उन्हें लेकर चुनाव में जाएंगे। झूठ बोलने की इनकी फितरत है। इस बार इनकी चलने वाली नहीं है। चाहे मोदीजी आएं या अमित शाह कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावों में जमकर पैसे खर्च करेगी। पैसे बांटे जाएंगे और यह बांटते रहते हैं। जनता इस बार तय कर चुकी है। पांच साल गवर्नेंस देने का प्रयास किया। हम जानते हैं कि जनता माई बाप होती है, कितने अच्छे काम करो उसके बाद फैसला जनता ही करती है। हमें गर्व है कि हम उस कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं जिसने देश को लोकतंत्र दिया। गहलोत ने कहा कि रकबर मामले में चार मुल्जिम को लोअर सजा दी है। हम देखेंगे कि आगे क्या करना है? दोषियों को सजा मिले।

    जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने के लिए हमने भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल को वकील किया है। सुनवाई शुरू हो रही है, उसमें जरूर फैसले होंगे। हमारी सरकार आने के बाद ही ब्लास्ट आरोपियों को फांसी की सजा हुई थी। विपक्ष के लोग अनावश्यक रूप से भ्रमित करते हैं। ब्लास्ट पीड़ितों को कैसे न्याय मिले इस पर हमें चिंता है। न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह मॉनिटरिंग करते हैं कि जिन्होंने अपराध किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करना अपमानजनक : सुप्रियो
    Next Article कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के चलते हमने गवां दिया दुनिया पर धाक जमाने का मौकाः प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’

      October 13, 2026

      200 साल का रहस्य सुलझा: रोहतासगढ़ किले के संस्कृत शिलालेख ने खोला 1607 का राज

      October 9, 2026

      श्रीनगर में मुंबई के नागरिक की जमीन खरीद पर सियासी बवाल, डोमिसाइल कानूनों पर उठे सवाल

      October 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version