Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»एनडीए सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे नौ सवाल
    राजनीति

    एनडीए सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे नौ सवाल

    adminBy adminMay 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। झारखंड सहित देश भर में भाजपा इन नौ साल की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए पंचायत से लेकर गांव तक जाने का कार्यक्रम तय किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए नौ सवाल तैयार किए हैं।
    आज देश भर से पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर तैयार नौ सवाल के साथ कांग्रेस प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। झारखंड में भी कांग्रेस ने ऐसा ही प्रेस कांफ्रेंस किया।
    देश की ऐसी स्थिति फिर क्यों?
    रांची स्थित कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने अपनी बात रखी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से पूछा कि अगर नौ साल में उपलब्धियां ही केवल हैं तो फिर देश की ऐसी स्थिति क्यों है? प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस ने जो नौ सवाल जनता की ओर से केंद्र से पूछे हैं, वे अर्थव्यवस्था, कृषि और किसान, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक न्याय, संवैधानिक संस्थान, जन कल्याणकारी योजना और कोरोना मिस मैनेजमेंट से जुड़ी हुई हैं।
    कांग्रेस के केंद्र सरकार से नौ सवाल

    1. अर्थव्यवस्था ऐसा क्यों है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है ? क्यों अमीर और अमीर हुए हैं और गरीब और गरीब ? सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी जी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है ? आर्थिक विषमताएं क्यों बढ़ रही हैं ?
    2. कृषि और किसान ऐसा क्यों है कि पिछले 9 सालों में भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई? काले कृषि कानूनों को रद्द करते समय किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया ? MSP की गारंटी क्यों नहीं दी गई ?
    3. भ्रष्टाचार/मित्रवाद ऐसा क्यों है कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए LIC और SBI में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया ? भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री इसपर जवाब क्यों नहीं देते कि अड़ानी की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं ?
    4. चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसा क्यों है कि चीन को लाल आँख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी, जबकि वह आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है ?
    5. सामाजिक सद्भाव ऐसा क्यों है कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है ?
    6. सामाजिक न्याय: ऐसा क्यों है कि महिलाओं, दलितों, SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं ? वह जाति जनगणना की मांग को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं ?
    7. लोकतांत्रिक संस्थाएं ऐसा क्यों है कि विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है? क्यों जनता द्वारा चुनी हुई विपक्षी दलों की कई सरकारें गिराई गई ? पिछले 9 सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को क्यों कमजोर किया गया ?
    8. जनकल्याण की योजनाएं ऐसा क्यों है कि बजट में कटौती करके मनरेगा जैसी जन कल्याण की योजनाओं को कमजोर किया गया ? गरीब, आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को क्यों कुचला जा रहा है ?
    9. कोरोना मिसमैनेजमेंट ऐसा क्यों है कि कोरोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया? क्यों अचानक लॉकडाउन करके लाखों कामगार साथियों को घर जाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया ?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनये संसद भवन को लेकर झारखंड में भी राजनीति गरमाई, बाबूलाल के ट्विट पर झामुमो का पलटवार
    Next Article मोदी के नौ साल: भारत के सम्मान, विकास और विश्वास का सफर
    admin

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version