Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तेज आंधी और बारिश में गिरी महाकाल लोक की कई मूर्तियां, श्रद्धालु का प्रवेश बंद
    Top Story

    तेज आंधी और बारिश में गिरी महाकाल लोक की कई मूर्तियां, श्रद्धालु का प्रवेश बंद

    adminBy adminMay 29, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सप्तऋषियों की 6 मूर्तियां हुईं क्षतिग्रस्त
    उज्जैन। मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है। रविवार शाम को उज्जैन में तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे शहर में जनजीवन अस्त व्यवस्त हो गया। तेज आंधी और बारिश से विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के आंगन में हाल में निर्मित श्री महाकाल लोक में स्थापित सप्तऋषियों की 7 में से 6 मूर्तियां गिर गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। अन्य मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। श्रद्धालु समीप नहीं थे, इस कारण हादसा टल गया। महाकाल महालोक में कुल 127 मूर्तियां लगाई गई हैं। नीचे गिरी मूर्तियों को क्रेन की मदद से उठाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिगड़े मौसम से नुकसान का संज्ञान लिया है। उन्होंने उज्जैन कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर राहत कार्य के लिए निर्देश दिए हैं।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के नए परिसर ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया था। यहां भगवान शिव समेत अन्य देवी-देवताओं की 190 से अधिक विशाल मूर्तियां लगाई गई हैं। महाकाल लोक परियोजना के पहले चरण पर 310 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद 778 करोड़ की लागत से दूसरे चरण का काम शुरू हुआ। इसके तहत महाकाल परिसर का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। रविवार शाम तेज आंधी और बारिश में सप्तऋषियों की छह मूर्तियां गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। 10 से 25 फीट ऊंची ये मूर्तियां लाल पत्थर और फाइबर रेनफोर्स प्लास्टिक (एफआरपी) से बनी हैं। इन पर गुजरात की एमपी बाबरिया फर्म से जुड़े गुजरात, ओडिशा और राजस्थान के कलाकारों ने कारीगरी की है।

    मूर्तियां गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम महाकाल लोक पहुंच गई। श्रद्धालुओं को बाहर किया गया। कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम का कहना है कि बहुत तेज आंधी आने के कारण मूर्तियां पेडस्टल से नीचे गिरी हैं। लाल पत्थर और फाइबर रेनफोर्स प्लास्टिक से बनी इन मूर्तियों की लाइफ 10 साल है। पत्थर की मूर्तियां बनने में समय लगेगा। फिलहाल कंपनी को ही इनका रखरखाव करना है। क्रेन की मदद से मूर्तियों को दोबारा लगवाया जाएगा। घटना के लिए जिम्मेदारी तय कर एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने के लिए महाकाल लोक को बंद किया गया है।

    दरअसल, उज्जैन में रविवार शाम को अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज आंधी चलने लगी। हवा की गति इतनी तेज थी कि चंद मिनटों से सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। महाकाल मंदिर, देवास रोड, दशहरा मैदान,फ्रीगंज, खाकचौक, हिरामिल की चाल आदि क्षेत्रों में कई पेड़ उखड़कर गिर गए। कई की बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर जमीन पर आ गिरी। छोटा सराफा में टेलर की दुकान पर पीपल का पेड़ गिरा। यहां काम कर रहे युवक की टहनियों के बीच दबने से मौत हो गई। एक अन्य शख्स की बारिश में बिजली का करंट लगने से जान चली गई। साथ ही लोगों को अर्थिक नुकसान भी हुआ है।

    महाकाल मंदिर के समीप ही विशाल बरगद का पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दो घंटे बाद भी राहत बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा था। महाकाल मंदिर के अतिरिक्त शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरे। घरों की चद्दरें उड़ गई। सुबह सांदीपनि आश्रम के सामने पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हुई। अंचल के नागदा आदि क्षेत्रों में भी आंधी से खासा नुकसान हुआ है।

    गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
    प्रदेश सरकार ने करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से महाकाल महालोक का निर्माण कराया था। प्रधानमंत्री मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को इसका लोकार्पण किया था। इसके बाद से देशभर से हजारों भक्त प्रतिदिन इसे निहारने पहुंच रहे हैं। महालोक का निर्माण हुआ था इसके बाद से मूर्तियों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। रविवार तेज आंधी ने इसकी गुणवत्ता की पोल खोल दी है। हवा का जोर इतना तेज था कि महाकाल लोक में लगी अनेक मूर्तियां उखड़कर जमीन पर गिर गई। बताया जाता है कि जिस समय आंधी और बारिश का दौर आरंभ हुआ बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल लोक में मौजूद थे। कुछ श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।

    अब श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद किया
    अधिकारियों के अनुसार मूर्तियों की स्थिति सुधारने तक फिलहाल श्रद्धालुओं का महाकाल महालोक में प्रवेश बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि महालोक में दस से 25 फीट ऊंची मूर्तियां लाल पत्थर और फाइबर रेनफोर्स प्लास्टिक से निर्मित की गई हैं।

    प्राकृतिक आपदा की घड़ी में कांग्रेस कर रही राजनीति, फैला रही भ्रम- शिवराज
    मालवा क्षेत्र में उज्जैन के आसपास के क्षेत्र में आंधी चलने से हुए नुकसान की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर शाम फोन पर उज्जैन कमिश्नर और कलेक्टर से जानकारी ली और राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जहां तेज आंधी तूफान में दो लोगों की मृत्यु हुई हो, लोग घायल हुए हों, वहां कांग्रेस लोगों के साथ खड़े होने के स्थान पर राजनीति कर रही है। बिना किसी तथ्य को सामने रखे केवल भ्रम फैला रही है, जो निंदनीय है।

    मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्र में आंधी से प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसमें जिसमें उज्जैन और नागदा में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और तीन लोग घायल हुए। 50 वृक्ष और बहुत से बिजली के खंभे उखड़ गए। महाकाल लोक की 155 प्रतिमाओं में से तीन खंडित हुई हैं। ये सभी संबंधित एजेंसी द्वारा स्थापित की जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइसरो ने जीएसएलवी-एफ12 सैटेलाइट लॉन्च किया
    Next Article तुर्किए के राष्ट्रपति चुनाव में एर्दोगन ने मारी बाजी, लगातार 11वीं बार जीते चुनाव
    admin

      Related Posts

      10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा

      November 22, 2026

      CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग

      November 22, 2026

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version