Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश से गरीबी दूर हो, लोग आयुर्वेदिक उत्पाद और स्वदेशी से देश की इकोनॉमी बढ़ाएं : स्वामी रामदेव
    देश

    देश से गरीबी दूर हो, लोग आयुर्वेदिक उत्पाद और स्वदेशी से देश की इकोनॉमी बढ़ाएं : स्वामी रामदेव

    adminBy adminMay 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भीलवाड़ा। योग ऋषि स्वामी रामदेव ने कहा कि योग एक विज्ञान है। आत्म चेतना, आत्मशक्ति एवं स्वयं को जागृत करता है। योग सभी प्रकार के ज्ञान का मूल है। हमने देश में स्वदेशी की एक बहुत बड़ी जागृति पैदा की है। इसी कारण भारतीय लोगों ने विदेशी प्रोडक्ट के बजाय अपने देश में बने प्रोडक्ट को खरीदना ज्यादा उचित समझा है। देश में आयुर्वेद के महत्व को हम लगातार जनता तक पहुंचा रहे हैं। योग प्राणायाम के माध्यम से करोड़ों लोग निरोगी हो रहे हैं। मेरा सपना है कि देश से गरीबी दूर हो। लोग आयुर्वेदिक उत्पाद व स्वदेशी अपनाकर देश की इकोनॉमी बढ़ाएं।

    स्वामी रामदेव सोमवार को आदित्य विहार हनुमान टेकरी के पीछे तेरापंथ नगर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति के संयोजन एवं भारत विकास परिषद, हार्टफुलनेस, जीतो, जनहित योग एवं स्वास्थ्य प्रचार समिति के आयोजन में त्रिदिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर के समापन पर हजारों लोगों को योग का अभ्यास कराते हुए संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सूर्योदय के बाद पुरुष खुले वस्त्रों में व महिलाएं पतले वस्त्रों में धूप में बैठे। एक घंटा ऐसे करने से विटामिन डी की कमी दूर होगी और प्रोटीन सहित अन्य आवश्यक तत्वों की प्राप्ति होकर शरीर भी निरोगी बनेगा। गौ माता की नियमित सेवा करें। गाय से प्राप्त हर वस्तु का नियमित उपयोग करें। जीवन में हमेशा अच्छे कार्य करें। योग उपासना को हमारी दिनचर्या में शामिल करें। योग करेंगे तो जीवन में रोग के लिए जगह नहीं रहेगी। धूप के बजाय योग से पसीना बहाओ इससे निरोगता प्राप्त होगी। प्रत्येक व्यक्ति अखंड साधना करें, भगवान की भक्ति करें व पुरुषार्थ करें, इसी से जीवन स्वर्ग बनेगा। शिविर में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर योग का अभ्यास किया।

    कार्यक्रम में जिले भर से दर्जनों बसों के माध्यम से भी सैकड़ो लोग पहुंचे। सोमवार को लोकेश मुनि मसा, महावीर कुमार चौधरी आदि मंचासीन रहे। योग शिविर के साथ ही शिविर स्थल पर पतंजलि वैलनेस के अनुभवी वैद्यों ने भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से निशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। प्राकृतिक चिकित्सा के साथ-साथ घरेलू उपचार के नुस्खे भी बताए गए।

    शिविर के समापन पर हुआ कार्यकर्ताओं का सम्मान-
    मीडिया प्रभारी लोकेश सोनी ने बताया कि तीन दिवसीय विशाल योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह हुआ। योग ऋषि स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रेम करुणा और मातृत्व का भाव कार्यकर्ताओं में बना रहे। शिक्षा, चिकित्सा एवं योग को युगों- युगों तक बनाए रखने का मेरा कर्तव्य है। इस मौके पर कवि योगेंद्र सक्सेना ने मन तन मन जीवन अर्पित करूं काव्य पाठ किया। शिविर में अब तक 300 योग शिविर लगाने वाले प्रशिक्षक भंवरलाल शर्मा का स्वामी जी द्वारा विशेष सम्मान किया गया। भारत विकास परिषद में पिछले 30 वर्षों से सक्रियता से सभी गतिविधियों में सहयोग करने वाले मध्य प्रांत के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी का भी विशेष सम्मान किया गया।

    भगवान महेश को माल्यार्पण कर किया महेश जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन- योग ऋषि स्वामी रामदेव ने आदित्य विहार तेरापंथ नगर में आयोजित योग शिविर में महेश जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग ऋषि स्वामी रामदेव द्वारा हजारों लोगों की मौजूदगी में भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प एवं माल्यार्पण किया। अपने आशीर्वचन में योग ऋषि स्वामी रामदेव ने कहा कि अपने मन को साफ कर उसे मंदिर बनाए। स्वयं महेश बने ऐसा प्रयास करें। गुरु के सहारे से हम निश्चित रूप से ऐसा कर पाएंगे। जीवन में श्रद्धावान बने, इसी से जीवन सफल होगा।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, माहेश्वरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, राधेश्याम सोमानी, अतुल राठी, हरीश पोरवाल सहित विभिन्न पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का सबसे बड़ा लाभार्ती पूर्वोत्तर भारत है : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article धनबाद रेल मंडल के निचितपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक झुलसे
    admin

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version