Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मायानगरी मुंबई की चचेरी बहनों ने अपनाया वैराग्य
    Top Story

    मायानगरी मुंबई की चचेरी बहनों ने अपनाया वैराग्य

    adminBy adminMay 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झारखंड के मधुबन में दीक्षा लेकर बनीं संन्यासी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    गिरिडीह। एक तरफ जहां लोग दुनिया की हर सुख-सुविधा को पाने के लिए आतुर हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो सांसारिक मोह-माया छोड़कर संन्यास और वैराग्य अपना रहे हैं। मायानगरी मुंबई की दो लड़कियों ने झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन में जैन मुनि से दीक्षा लेकर वैराग्य को अपना लिया और संन्यासी बन गयीं। सम्मेद शिखर जी मधुबन के तलेटी तीर्थ में उनको दीक्षा दी गयी। आचार्य मुक्तिप्रभ सुरीश्वर जी महाराज के निश्रा में चचेरी बहनों की दीक्षा हुई।

    मुंबई के बायखला की रहने वाली हैं दोनों बहनें
    बता दें कि सम्मेद शिखर जी स्थित तलेटी तीर्थ में सोमवार को आचार्य मुक्तिप्रभ सुरीश्वर जी महाराज और साधनारत साधु-संतों की निश्रा में भव्य दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक विधियों को पूरा करते हुए मायानगरी मुंबई के बायखला की रहने वाली दर्शी कुमारी और देशना कुमारी ने दीक्षा ली।

    दर्शी और देशना के पिता हैं कपड़ा कारोबारी
    इन दोनों बहनों की उम्र क्रमश: 19 वर्ष और 15 वर्ष है। साधु-संतों की दिनचर्या से प्रभावित होकर दोनों ने दीक्षा लेने का निश्चय किया। दोनों के पिता मुंबई में कपड़ा व्यवसायी हैं। दर्शी के पिता का नाम मनीष कुमार है, जबकि देशना के पिता का नाम अमित कुमार है।

    सांसारिक सुख से दूर रहने का दोनों बहनों ने लिया निर्णय
    बताया गया है कि दर्शी कुमारी और देशना कुमारी पिछले तीन साल से साधु-संतों के सान्निध्य में रह रहीं थीं। इसके बाद दोनों चचेरी बहनों ने वैराग्य अपनाने और सांसारिक सुखों से दूर रहने का निर्णय किया। वैराग्य अपनाना दर्शी और देशना की अपनी इच्छा थी। परिवार के लोग उनके फैसले में बाधक नहीं बने। साधु-संतों की प्रेरणा और मुमुक्षुओं की सहमति से दोनों दीक्षार्थी बहनों को सोमवार की सुबह धार्मिक विधि-विधान से साधु दीक्षा प्रदान की गयी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिनेश गोप की निशानदेही पर कामडारा के जंगल से डेढ़ हजार गोलियां बरामद, गुमला के बाद खूंटी के जंगलों की खाक छान रही एनआइए टीम
    Next Article मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : जनरल वीके सिंह
    admin

      Related Posts

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025

      ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

      May 22, 2025

      झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version