Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»म.प्र.: ग्वालियर-चंबल में 50 कि.मी की रफ्तार से चलेगी हवा, ऑरेंज अलर्ट जारी
    राज्य

    म.प्र.: ग्वालियर-चंबल में 50 कि.मी की रफ्तार से चलेगी हवा, ऑरेंज अलर्ट जारी

    adminBy adminMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा के दौरान आंधी-पानी का सिलसिला जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले तीन दिन तेज हवा और बारिश का दौर रहेगा। हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा या इससे ज्यादा रह सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य संभागों में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। रात में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय 3 सिस्टम और नमी की वजह से प्रदेश में हवा की स्पीड तीन गुना तक बढ़ गई है। सोमवार को राजधानी भोपाल में 40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे कई जगह पेड़ गिर गए। वहीं, बिजली के तार टूटने से शाजापुर में काफी देर तक अंधेरा रहा। इधर, सोमवार को दिन में सिवनी, सतना और गुना में बारिश हुई।

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटे में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आगे बढ़कर हिमाचल प्रदेश के आसपास और दूसरा ईरान-पाकिस्तान के ऊपर ट्रफ के रूप में एक्टिव रहा। साथ में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर जो चक्रवाती घेरा था, वो दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर आ चुका है। इसी चक्रवाती घेरे से पूर्व-पश्चिमी ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश पर एक्टिव रही और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन भी छत्तीसगढ़ से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय रही। इसके साथ ही अरब सागर से नमी भी आई। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ तीन सिस्टम का प्रभाव रहा। इस कारण हवा की रफ्तार भी तेज रही।

    आंधी-बारिश से लुढ़का पारा
    प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने से भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन का तापमान लुढ़क गया है। सोमवार की बात करें, तो भोपाल में तापमान 36.7, इंदौर में 35, ग्वालियर में 35.8 और जबलपुर में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा 40 डिग्री से अधिक तापमान सीधी-खरगोन में रहा। बाकी शहरों में तापमान इससे कम रहा। पचमढ़ी में सबसे कम 32 डिग्री तापमान रहा। कई शहरों में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा प्रदेशाध्यक्ष का गहलोत सरकार के रिपीट होने के दावे पर तंज, कहा सपने देखने का सबको अधिकार
    Next Article कंबोडिया के राजा का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version